चेंबर सचिव प्रेम महाजन को पितृ शोक

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स सूर्यगढ़ा इकाई के सचिव प्रेम कुमार उर्फ प्रेम महाजन के पिता का निधन हो गया.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स सूर्यगढ़ा इकाई के सचिव प्रेम कुमार उर्फ प्रेम महाजन के पिता सूर्यगढ़ा बाजार के लब्ध प्रतिष्ठित गल्ला व्यवसाय रामचंद्र प्रसाद साह उर्फ रामचंद्र महाजन का गुरुवार की रात दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. शनिवार को सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के गौरी शंकर श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ. मृतक व्यवसाय के बड़े पुत्र पंकज कुमार ने अपने पिता को मुखाग्नि दी. उनके शव यात्रा में काफी संख्या में सूर्यगढ़ा बाजार के व्यवसायी एवं बुद्धिजीवी शामिल हुए.

चेंबर एवं वाणिज्य संघ ने दी श्रद्धांजलि

शनिवार की सुबह गल्ला व्यवसायी स्व. रामचंद्र महाजन के आवास पर काफी संख्या में बुद्धिजीवी पहुंचकर पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें अंतिम विदाई दी. चेंबर अध्यक्ष आलोक अग्रवाल के नेतृत्व में चेंबर का एक प्रतिनिधिमंडल व्यवसायी स्व. रामचंद्र महाजन के आवाज पहुंच कर पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. प्रतिनिधि मंडल में चेंबर अध्यक्ष आलोक अग्रवाल के अलावे पूर्व चेंबर अध्यक्ष सह लोजपा रामविलास आर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद सिंह उर्फ अशोक सिंह, सचिव प्रेम कुमार, सदस्य मुरारी राय, अंकित केडिया, कोषाध्यक्ष दिलीप लुहारूका सहित अन्य शामिल थे. वाणिज्य संघ द्वारा भी अध्यक्ष एवं सचिव शंभू वर्मा सहित अन्य द्वारा पुष्पांजलि कर मृतक व्यवसायी को श्रद्धांजलि दी गयी. शव यात्रा में रिषी साव, अनिल वर्मा, भाजपा नेता विपिन आनंद सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन