सूर्यगढ़ा में पहली बार बालक-बालिका खो-खो का होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 27 Feb 2026 12:05 AM

विज्ञापन

जिला में पहली बार बालक बालिका खो-खो का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा जिला में पहली बार बालक बालिका खो-खो का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा. जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष तिजो थॉमस व सचिव अमित कुमार ने इसकी जानकारी दी. जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में पहली बार बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह शिविर पब्लिक हाई स्कूल के मैदान में 28 फरवरी और एक मार्च को आयोजित होगा. जिसे जिले के लिए गर्व की बात बताया गया है. उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में जिले के सभी सातों प्रखंडों से बालक और बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे. शिविर को लेकर गुरुवार को सूर्यगढ़ा के संत मेरी इंग्लिश स्कूल में आयोजित बैठक में लखीसराय खो-खो संघ के अध्यक्ष तिजो थॉमस और जिला सचिव अमित सिंह राजपूत ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए सुबह का नाश्ता पब्लिक हाई स्कूल मैदान में उपलब्ध कराया जायेगा. उन्होंने यह भी बताया कि प्रशिक्षण शिविर के लिए पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क रहेगा. भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड, स्कूल का पहचान पत्र (आईडी कार्ड) तथा एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा. यह शिविर खिलाड़ियों के कौशल विकास और जिले में खो-खो खेल को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन