ePaper

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम को लेकर बीडीओ ने की बैठक

Updated at : 29 Jun 2024 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम को लेकर बीडीओ ने की बैठक

नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत सभी संबंधित विभागों के ब्लॉक लेवल ऑफिसर के साथ शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अपने कक्ष में बीडीओ डॉ अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत सभी संबंधित विभागों के ब्लॉक लेवल ऑफिसर के साथ शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अपने कक्ष में बीडीओ डॉ अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बीडीओ ने बताया कि नीति आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार आगामी तीन महीनों जुलाई से सितंबर 2024 तक लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया है. बीडीओ ने बताया कि सितंबर तक चलने वाले इस तिमाही कार्यक्रम की शुरुआत चार जुलाई से होनी है. चार जुलाई को प्रखंड कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों को विषयों पर मुख्य रूप से छह इंडिकेटर के अनुसार पहली तिमाही के भीतर प्रसव पूर्व देखभाल के लिए पंजीकृत गर्भवती महिलाओं के लक्ष्य का प्रतिशत प्राप्त करने, प्रखंड में कुल आबादी के मुकाबले उच्च रक्तचाप के लिए जांच किये गये व्यक्तियों का प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त करने, प्रखंड में कुल आबादी के मुकाबले मधुमेह के लिए जांच किये गये व्यक्तियों के लक्ष्य का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. साथ ही आइसीडीएस कार्यक्रम के तहत नियमित रूप से पूरक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत बढ़ाने के लिए सीडीपीओ को आवश्यक में भेज दिया गया. मिट्टी जांच नमूना संग्रह लक्ष्य के विरूद्ध सृजित मृदा स्वास्थ्य कार्ड का लक्ष्य प्रतिशत बढ़ाने के लिए बीएओ को निर्देश दिया गया. बैठक में प्रखंड के सभी विभागों के अंतर्गत बनायी गयी विकास रणनीति कार्यान्वयन के अनुसार कार्य करने के लिए उपस्थित अधिकारी एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये गये. साथ ही विभागों को उनके सर्वोत्तम अभ्यास इंडिकेटर प्लान पर किये गये उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रोफाइल जमा करने के लिए कहा गया, ताकि नीति आयोग के साथ साझा किया जा सके. बैठक में बीपीआरओ रचित कुमार अग्रवाल, बीएचएम प्रफुल्ल कुमार, जीविका की बीपीएम, सीडीपीओ, बीएओ, नीति आयोग से जुड़ी एजेंसी के दो प्रतिनिधि आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन