गांव-गांव में शिविर लगाकर बनाया जायेगा आयुष्मान कार्ड: बीडीओ

Updated at : 25 Jul 2024 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
गांव-गांव में शिविर लगाकर बनाया जायेगा आयुष्मान कार्ड: बीडीओ

प्रखंड अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा प्रखंड एवं पंचायत कार्यपालक सहायक डाटा ऑपरेटर विकास मित्र व जीविका के साथ बैठक की.

विज्ञापन

रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा प्रखंड एवं पंचायत कार्यपालक सहायक डाटा ऑपरेटर विकास मित्र व जीविका के साथ बैठक की. बैठक में सभी लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जो अभी विशेष अभियान चलाया जा रहा है, यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा, इसकी जानकारी दी. इस बीच प्रत्येक गांव में शिविर लगाकर अधिक से अधिक राशन कार्डधारी लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया, साथ ही साथ सभी पंचायत कर्मी व जीविका को लोगों के बीच आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जागरूक करने एवं शिविर में इकठ्ठा करने की भी बात कही. उन्होंने बताया कि अभी तक मात्र 35 प्रतिशत ही राशन कार्ड धारी का ही आयुष्मान कार्ड बनाया गया है. सरकार का लक्ष्य है, इसे हम शत-प्रतिशत पूरा करें, जिसको लेकर विशेष अभियान आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चलाये जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन