चानन के महेशलेटा हॉल्ट पर बनेगा ओवरब्रिज

Updated:
विज्ञापन

डीएम मिथिलेश मिश्र, डीडीसी सुमित कुमार, वरीय उप समाहर्ता राहुल कुमार व अन्य अधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया

विज्ञापन

लखीसराय.

जिले के चानन क्षेत्र के रास्ता को सुगम बनाने के लिए महेशलेटा हॉल्ट पर रोड ओवरब्रिज का निर्माण कराया जायेगा. इसके लिए डीएम मिथिलेश मिश्र, डीडीसी सुमित कुमार, वरीय उप समाहर्ता राहुल कुमार व अन्य अधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया. महेशलेटा हॉल्ट पर चार सौ मीटर के रोड ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाना है. जिसके लिए दो एकड़ से अधिक जमीन अधिग्रहण की गयी है. स्थानीय सभी 31 लोगों से जमीन अधिग्रहण किया गया है. रोड ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रारंभिक सूचना का प्रकाशन, दावा आपत्ति एवं अधिघोषणा के साथ साथ टेंडर भी करा लिया गया है. रोड ओवर ब्रिज का निर्माण पुल निर्माण विभाग बिहार शरीफ के द्वारा किया जायेगा. जिसके लिए सभी प्रक्रिया पूरा कर लिया गया है. अब भू-स्वामी को जमीन का मुआवजा दिया जायेगा. इसके साथ ही कार्य शुरू कर दिया जायेगा.

बोले अधिकारी

प्रभारी भू-अर्जन पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता राहुल कुमार ने बताया कि किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया जल्द शुरू किया जायेगा. प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया है. उन्होंने कहा कि आरओबी महेशलेटा हॉल्ट पर निर्माण कराया जायेगा. किऊल में आरओबी निर्माण के लिए किऊल नदी में आरसीसी पुल निर्माण कर रहे एजेंसी के द्वारा निर्माण कराया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन