क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश की टीम रही विजेता

Updated:
विज्ञापन

तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को प्रशासन एकादश बनाम पब्लिक एकादश के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. बिहार दिवस के मौके पर सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को प्रशासन एकादश बनाम पब्लिक एकादश के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. निर्धारित 15 ओवर के मैच में प्रशासन एकादश टीम के कप्तान बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 122 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफलता पायी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पब्लिक एकादश की टीम अंतिम ओवर में 104 रन पर सिमट गयी. प्रशासन एकादश की टीम में बीडीओ के अलावा बीपीआरओ रचित कुमार अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन