महुआ शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

स्थानीय थाना की पुलिस ने मंगलवार को धनौरी गांव से भारी मात्रा में महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर संदीप यादव को गिरफ्तार किया है.
सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना की पुलिस ने मंगलवार को धनौरी गांव से भारी मात्रा में महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर संदीप यादव को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब तस्कर मुंगेर जिले की लड़ैयाटाड़ थाना अंतर्गत विरोजपुर निवासी कारेलाल यादव का पुत्र है. पुलिस ने इसके पास से भारी मात्रा में महुआ शराब जब्त किया है. जिसे प्लास्टिक के दो बोरे में रखा गया था. एएसआइ मणिकांत यादव ने बताया की बोरे में कितनी शराब है इसकी जानकारी ली जा रही है.
पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार
रामगढ़ चौक. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहरौरा गांव से गुप्त सूचना के आधार पर एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया. इसकी जानकारी देते हुए रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि बिहरौरा निवासी कामेश्वर यादव के पुत्र वारंटी यदु यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




