आपसी विवाद में युवक को मारी गोली

घायल के बयान पर चार लोगों को नामजद बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज लखीसराय : शहर के कवैया थाना क्षेत्र के बड़ी कवैया मुहल्ले में रविवार की देर शाम मुहल्ले के युवकों के बीच आपसी विवाद के बाद चार युवकों द्वारा एक युवक को पिटाई करने के बाद गोली मार दी गयी. गोली युवक के दाहिने […]
घायल के बयान पर चार लोगों को नामजद बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज
लखीसराय : शहर के कवैया थाना क्षेत्र के बड़ी कवैया मुहल्ले में रविवार की देर शाम मुहल्ले के युवकों के बीच आपसी विवाद के बाद चार युवकों द्वारा एक युवक को पिटाई करने के बाद गोली मार दी गयी.
गोली युवक के दाहिने गंधे में लगते ही शरीर से बाहर निकल गयी़ घटना के बाद युवक को सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत उसकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया़ घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बड़ी कवैया मुहल्ले में विनोभा भावे गली निवासी सुधी राम का 24 वर्षीय पुत्र मनोज राम रविवार की देर शाम बाजार से अपने घर जा रहा था़
इसी क्रम में मुहल्ले के ज्वाला मंदिर के पास पूर्व से घात लगाये मुहल्ले के ही चार युवकों ने मनोज को घेर लिया व उसके साथ मारपीट करने लगे़ इसी क्रम में मनोज उनकी पकड़ से निकल भागने लगा़ इस पर युवकों ने उस पर गोली चला दी़ गोली चलने के बाद लोगों को जमा होते देख चारों युवक भाग खड़े हुए़
पटना रेफर : आसपास के लोगों की मदद से घायलावस्था में मनोज को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया़ जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया़ वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सदर अस्पताल पहुंच घायल मनोज से मिले व उसके बयान के आधार पर बड़ी कवैया मुहल्ला निवासी उपेंद्र राम के पुत्र पप्पू राम, स्व रामस्वरूप राम के पुत्र धीरज उर्फ धीरेंद्र, बालेश्वर राम के पुत्र रवि कुमार व स्व रामखेलावन के पुत्र विक्रम कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की़
क्या कहते हैं अधिकारी
इस बाबत एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि सभी युवक एक ही मुहल्ले के हैं व ताश खेलने के दौरान विवाद होने के बाद नामजद युवकों ने घटना को अंजाम दिया़ पुलिस मामले के अनुसंधान व नामजदों की गिरफ्तारी में जुट गयी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




