हत्या के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार
Author Ravikant singh
Updated:
विज्ञापन
हत्या के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन
रामगढ़ चौक थाना पुलिस की कार्रवाई, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
लखीसराय. जिले के रामगढ़ चौक थाना की पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष चुन्नू कुमार सिंह ने बताया कि डकरा गांव निवासी रामज्ञा सिंह के पुत्र राकेश सिंह को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपित के खिलाफ पहले से ही हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया. गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन







