एनएसएस ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Updated:
विज्ञापन

एनएसएस ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन

बड़हिया. प्रखंड स्थित बीएनएम कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन गतिविधियों का केंद्र पर्यावरण संरक्षण रहा. इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम आयोजित किये. कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण जागरूकता रैली से हुई. रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को स्वच्छता और हरित वातावरण के महत्व से अवगत कराया. पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ जैसे नारों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया. इसके बाद स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर के साथ-साथ गोद लिये गये गांव में पौधरोपण किया. पौधरोपण के दौरान सभी ने पर्यावरण संतुलन बनाये रखने का संकल्प लिया और लगाये गये पौधों की नियमित देखभाल करने की जिम्मेदारी भी ली. एनएसएस इकाई की इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सामाजिक सरोकार की भावना को मजबूत करना व आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करना है.

विज्ञापन
Ravikant Singh

लेखक के बारे में

By Ravikant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन