अवैध आरा मिल पर वन विभाग का छापा, लकड़ी व मशीन जब्त

Published at :05 Mar 2017 3:28 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध आरा मिल पर वन विभाग का छापा, लकड़ी व मशीन जब्त

सिमुलतला : थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित दो आरा मिल में वन विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी कर लकड़ी, मशीन व अन्य उपकरणों को जब्त कर मील मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार चकाई वन क्षेत्र पदाधिकारी नरेश प्रसाद के नेतृत्व में वन विभाग की एक टीम छापेमारी करते […]

विज्ञापन

सिमुलतला : थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित दो आरा मिल में वन विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी कर लकड़ी, मशीन व अन्य उपकरणों को जब्त कर मील मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार चकाई वन क्षेत्र पदाधिकारी नरेश प्रसाद के नेतृत्व में वन विभाग की एक टीम छापेमारी करते हुए वनगांवा गांव में अवैध रूप से संचालित संजय गुप्ता के आरा मील को सील किया. इसके उपरांत सिमुलतला स्टेशन के निकट सुरेश राम की कोठी में संचालित आरा मिल में छापेमारी की.

जहां वन विभाग की टीम को कुछ खास सपलता नहीं मिल सका. जानकारी के अनुसार सुरेश राम की कोठी में संचालित आरा मील संचालक को इसकी सूचना पूर्व में ही मिल जाने पर आरा मिल का उपकरण सहित अन्य सामान को हटवा दिया गया था. इस संदर्भ में रेंजर श्री प्रसाद ने कहा कि सिमुलतला में चल रही अवैध आरा मिल को लेकर मामला विधानसभा में उठाया गया है. उसी आलोक में यह छापेमारी किया गया है. उन्होंने बताया कि यह अभियान फिलहाल जारी रहेगा.

सिमुलतला में तेजी से फल फूल रहे लकड़ी माफिया पर कार्रवाई के सवाल पर श्री प्रसाद ने कहा की वन विभाग के पास पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने का फायदा यहां के वन माफिया को मिल जाता है. छापेमारी में वन परिसर पदाधिकारी नवल किशोर सिंह, कुलदीप चौहान, वनरक्षी महेश चंद्र यादव, कामदेव पासवान, निर्मल यादव, विनोद यादव मौजूद थे.

डीटीओ, जिला खनन पदाधिकारी व थानाध्यक्ष को न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन