पहाड़ी क्षेत्र में बढ़ी नक्सलियों की चहल-पहल

Published at :04 Mar 2017 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
पहाड़ी क्षेत्र में बढ़ी नक्सलियों की चहल-पहल

मंटू खैरा के मारे जाने के विरोध में 06 मार्च को आहूत नक्सली बंदी के दौरान दे सकते हैं किसी बड़ी घटना को अंजाम लखीसराय : बांका जिले में पुलिस मुठभेड़ में नक्सली मंटू खैरा के मारे जाने के बाद नक्सलियों द्वारा उसकी हत्या के विरोध में बदला लेने की तैयारी किये जाने की सूचना […]

विज्ञापन
मंटू खैरा के मारे जाने के विरोध में 06 मार्च को आहूत नक्सली बंदी के दौरान दे सकते हैं किसी बड़ी घटना को अंजाम
लखीसराय : बांका जिले में पुलिस मुठभेड़ में नक्सली मंटू खैरा के मारे जाने के बाद नक्सलियों द्वारा उसकी हत्या के विरोध में बदला लेने की तैयारी किये जाने की सूचना मिल रही है़ सूत्रों की मानें तो घटना के बाद नक्सलियों का लखीसराय व जमुई के सीमावर्ती प्रभुत्व वालों क्षेत्रों में जमा होने का सिलसिला शुरू भी हो गया है़
नक्सलियों के द्वारा मंटू खैरा की हत्या के विरोध में आगामी छह मार्च को लखीसराय समेत जमुई, मुंगेर, भागलपुर व बांका में आहूत बंद के दौरान बदले की नियत से किसी बड़े घटना को अंजाम देने की तैयारी की भी बातें कही जा रही है़ हालांकि नक्सलियों की चहल-पहल के बढ़ने की सूचना के बाद जिला पुलिस भी सतर्क हो गयी है़ पुलिस द्वारा एसटीएफ व सीआरपीएफ के बलों के साथ मंगलवार से दो दिनों तक क्षेत्र के पहाड़ी जंगली इलाकों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया़ हालांकि इस अभियान में पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी, लेकिन पुलिस जल्द ही अपने दूसरे अभियान की रणनीति बना रही है़
सूत्रों की मानें तो लखीसराय, जमुई व मुंगेर के भीमबांध की ओर सीमावर्ती इलाकों को नक्सली अपना सेफजोन बना रहे हैं. जहां से नक्सली तीनो जिलों को अपने टारगेट में लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में लगे हैं.
नक्सलियों के क्षेत्र में बढ़ते चहल कदमी की सूचना पर एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि विगत दो दिन पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कांबिंग ऑपरेशन चलाया गया था़ उन्होंने बताया कि पुलिस हर सूचना पर नजर रखे हुए है़ जल्द ही पुन: कांबिंग ऑपरेशन चलाया जायेगा़ उन्होंने बताया कि पुलिस नक्सलियों के किसी भी मंसूबे को कामयाब होने नहीं देगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन