दोहरे हत्याकांड में दो आरोपितों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Mar 2017 4:23 AM (IST)
विज्ञापन

जमुई : 10 फरवरी को सदर थाना क्षेत्र के मनियड्डा गांव में हुए दोहरे हत्याकांड में गुरुवार को महिसौड़ी निवासी मो शहाबुद्दीन के पुत्र शमशाद आलम और आजाद नगर निवासी मौलाना बरीक के पुत्र मो शमशाद ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण किया. 10 फरवरी को देर शाम सदर थाना क्षेत्र के मनियड्डा गांव में थाना […]
विज्ञापन
जमुई : 10 फरवरी को सदर थाना क्षेत्र के मनियड्डा गांव में हुए दोहरे हत्याकांड में गुरुवार को महिसौड़ी निवासी मो शहाबुद्दीन के पुत्र शमशाद आलम और आजाद नगर निवासी मौलाना बरीक के पुत्र मो शमशाद ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण किया.
10 फरवरी को देर शाम सदर थाना क्षेत्र के मनियड्डा गांव में थाना चौक निवासी खुर्शीद और महिसौड़ी निवासी मो राजा की हत्या कर दी गयी थी. पुलिस ने इस हत्याकांड में परिजनों द्वारा 11 फरवरी को सड़क जाम किये जाने के पश्चात और लोगों के आक्रोश को देखते हुए हांसडीह से चंदन कुमार को गिरफ्तार किया था और उसी की निशानदेही पर संजीव कुमार को हिरासत में लिया था. इसके पश्चात भजौर निवासी आशु सिंह ने इस हत्याकांड में सीजेएम के न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था.
गुरुवार को शमशाद आलम और मो शमशाद ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. पुलिस की मानें तो राॅकी सिंह और इस हत्याकांड का अप्राथमिक आरोपित गौरव कुमार अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. वहीं एसडीपीओ नेशार अहमद शाह ने बताया कि इस हत्याकांड में अभी तक एक आरोपित को हिरासत में लिया है. वहीं तीन आरोपितों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है. पुलिस सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है.
10 फरवरी को मनियड्डा गांव में थाना चौक निवासी खुर्शीद व महिसौड़ी निवासी मो राजा की हत्या कर दी गयी थी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




