एक की मौत , दो गंभीर अनहोनी. अलीनगर के पास तालाब में गिरी स्कॉर्पियो

Published at :03 Mar 2017 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
एक की मौत , दो गंभीर अनहोनी. अलीनगर के पास तालाब में गिरी स्कॉर्पियो

बेगूसराय जिले अंतर्गत मुफसिल थाना क्षेत्र के खमहार गांव से बारात सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के पवई गांव आया था. वरमाला के बाद बारातियों का एक दल स्काॅर्पियो से बेगूसराय जा रहा थे. इसी दौरान अलीनगर पासवान टोली के पास गाय को बचाने के क्रम में स्काॅर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी़ लखीसराय/सूर्यगढ़ा […]

विज्ञापन

बेगूसराय जिले अंतर्गत मुफसिल थाना क्षेत्र के खमहार गांव से बारात सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के पवई गांव आया था. वरमाला के बाद बारातियों का एक दल स्काॅर्पियो से बेगूसराय जा रहा थे. इसी दौरान अलीनगर पासवान टोली के पास गाय को बचाने के क्रम में स्काॅर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी़

लखीसराय/सूर्यगढ़ा / मेदनीचौकी : बुधवार की देर रात सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के पवई गांव से अलीनगर पासवान टोला के रास्ते बेगूसराय जा रही बारात की एक स्काॅर्पियो गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे एक तालाब में जा गिरी़
जिससे उसपर सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये़ जिनका बेगूसराय में इलाज किया जा रहा है़ घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बेगूसराय जिले अंतर्गत मुफसिल थाना क्षेत्र के खमहार गांव से बारात सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के पवई गांव के मनोज सिंह के आयी हुई थी़ एक मार्च की रात वरमाला के बाद बारातियों का एक दल स्काॅर्पियो से बेगूसराय के लिए लौट रहा था. इसी क्रम में रात के लगभग एक बजे अलीनगर पासवान टोली के पास सड़क पर बंधी गाय को बचाने के क्रम में स्काॅर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी़
स्कॉर्पियों पर थे चार लोग सवार : पुलिस सूत्रों के अनुसार स्काॅर्पियो पर चार लोग सवार थे, जिस पर सवार सभी लोग तैर कर बाहर निकल गये, लेकिन खमहार गांव निवासी किसन सिंह के पुत्र गुंजन कुमार(28 वर्ष) की स्थिति अत्यधिक पानी पीने की वजह से खराब हो गयी थी, जिसे इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया, जहां पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गयी़ इधर, सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है़ कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है
जिन्हें इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया है, लेकिन उनके पास किसी के मौत हो जाने की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है़ वहीं बेगूसराय जिले के मुफसिल थानध्यक्ष संजय कुमार झा ने बताया कि स्काॅर्पियो पर तीन-चार लोग सवार थे, सभी तैर का बाहर निकल गये़ उसमें किसन सिंह का पुत्र गुंजन कुमार के पेट में अत्यधिक पानी चले जाने से उसे इलाज के लिए बेगूसराय लाया गया, लेकिन बेगूसराय अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गयी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन