सड़क हादसे में हुये मौत से गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

गिद्धौर : बीते रविवार की रात्रि थाना क्षेत्र के संसारपुर ग्राम के समीप एनएच 333 पर हुए सड़क दुर्घटना में सेवा पंचायत के संसारपुर निवासी राम यादव की 14 वर्षीय पुत्री रेबी कुमारी की व मौरा पंचायत के अलखपुरा निवासी राज कुमार यादव की पुत्री विनीता कुमारी की भी मौत हो गयी. जिसकी शादी हाल […]
गिद्धौर : बीते रविवार की रात्रि थाना क्षेत्र के संसारपुर ग्राम के समीप एनएच 333 पर हुए सड़क दुर्घटना में सेवा पंचायत के संसारपुर निवासी राम यादव की 14 वर्षीय पुत्री रेबी कुमारी की व मौरा पंचायत के अलखपुरा निवासी राज कुमार यादव की पुत्री विनीता कुमारी की भी मौत हो गयी. जिसकी शादी हाल ही में झाझा प्रखंड के खैरन ग्राम में हुई थी. उसका दुरागमन भी नहीं हो पाया था. इसके अलावे मृतका की बहन लाली कुमारी एवं प्रीति कुमारी भी गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है.
जानकारी के अनुसार मृतका अपने परिजनों के साथ मेला देखकर जेएच 15 एच 9757 नंबर की टेंपो पर सवार हो वापस घर लौट रही थी.तभी झाझा की ओर से आ रही डब्लूबी 37 सी 0679 नंबर की ट्रक वाहन के चपेट के चपेट में आ गयी.घटना के दूसरे दिन संसारपुर एवं अलखपुरा ग्राम में जैसे ही दोनों का शव पहुंचा परिजनों के कंद्रन से पूरा वातावरण गमगीन हो गया था.मृतक के परिजनों को सात्वना देने पहुंचने वाले आस पास पड़ोस के लोग भी गमगीन थे.
बताते चलें कि उक्त घटना में खैरा प्रखंड के नरियाना ग्राम निवासी रविन्द्र साव की पत्नी रिंकू देवी तथा झारखंड राज्य के देवघर जिले के कुंडा थाना अंतर्गत पड़ने वाले ठाड़ी दुल्लमपुर निवासी कामदेव दास के पुत्र नारायण दास का भी ईलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गयी थी.जबकि करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए.घटना के बाद घायल और मृतक की स्थिति को देख लोग सहमे हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




