रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाले टीटू धमाका गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाले टीटू धमाका गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार

रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाले टीटू धमाका गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन

एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी पूरी जानकारी

24 अप्रैल को बड़हिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में रंगदारी की मांग को ले दहशत फैलाने को लेकर टीटू धमाका गिरोह ने की थी फायरिंग

लखीसराय. बड़हिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में एक दुकानदार से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने व दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने वाले ”टीटू धमाका” गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले गिरोह से जुड़े एक जमीन कारोबारी को हैंड ग्रेनेड व पिस्टल के साथ दबोचा गया था. इस संबंध में एक प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि कि बीते 24 अप्रैल को पहाड़पुर निवासी दुकानदार नवीन सिंह की दुकान पर टीटू धमाका अपने गुर्गों के साथ पहुंचा था. अपराधियों ने दुकानदार से पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की. विरोध करने पर नवीन सिंह व उनके पुत्र के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया. जाते-जाते अपराधियों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की. इस संबंध में बड़हिया थाना में कांड संख्या 100/26 दर्ज किया गया था. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया. तकनीकी सेल की मदद से पुलिस ने रविवार की शाम बड़हिया के कृष्णा चौक पर घेराबंदी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया. इसमें जैतपुर निवासी बबन सिंह के पुत्र अनमोल कुमार उर्फ खतरी व रंजय सिंह के पुत्र छोटू कुमार उर्फ मिया शामिल हैं. एसडीपीओ ने बताया कि छोटू कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह बड़हिया व पटना के हाथीदह थाने में दर्ज मामलों में भी आरोपी है.

वहीं एसडीपीओ ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार 25 अप्रैल को ही टीटू धमाका गिरोह से संबंध रखने वाले हनुमान नगर (कवैया) निवासी जमीन कारोबारी सुधीर कुमार साव के घर छापेमारी की थी. वहां से पुलिस ने एक हैंड ग्रेनेड, एक देसी पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद किया था. मामले में पुलिस ने कवैया थाना में कांड संख्या 164/26 दर्ज किया था. वहीं पुलिस गिरोह के सरगना टीटू धमाका और अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन