भिड़हा गांव के लोगों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग, बाढ़ में आवागमन की समस्या से दिलाई प्रशासन को अवगत

विज्ञापन
जलजमाव से होकर महुआ बथान भिड़हा के जाते बच्चे.

जलजमाव से होकर महुआ बथान भिड़हा के जाते बच्चे.

Road Demand : भिड़हा गांव के लोगों ने सड़क निर्माण के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है. बाढ़ के समय इस मार्ग पर आवागमन बेहद कठिन हो जाता है. ग्रामीणों की मांग है कि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू हो.

विज्ञापन

Road Demand : मेदनीचौकी क्षेत्र के ताजपुर पंचायत स्थित भिड़हा वार्ड संख्या 5 के महुआ बथान ग्रामवासियों ने सूर्यगढ़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को एक दर्जन से अधिक लोगों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपा. आवेदन में महुआ बथान रोड से दिनेश महतो के घर होते हुए प्रदीप राम के घर तक लगभग 700 मीटर सड़क निर्माण कराने की मांग की गई है.

बाढ़ के समय बढ़ जाती है परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश और बाढ़ के दिनों में इस मार्ग पर आवागमन बेहद कठिन हो जाता है. आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. सड़क नहीं होने से ग्रामीणों का संपर्क आसपास के क्षेत्रों से प्रभावित हो जाता है.

पिछले वर्ष डीएम ने दिया था आश्वासन

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले वर्ष तत्कालीन जिला पदाधिकारी ने क्षेत्र का दौरा किया था. उस दौरान सड़क निर्माण कराने का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी. इससे ग्रामीणों में निराशा है और वे जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं.

कई अधिकारियों को भेजी आवेदन की प्रति

ग्रामीणों ने बीडीओ के अलावा आवेदन की प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी (डीएम), अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम), अंचल अधिकारी (सीओ), पंचायत के मुखिया और सरपंच को भी भेजी है. आवेदन के माध्यम से प्रशासन से शीघ्र सड़क निर्माण कराकर आवागमन की स्थायी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई है.

ग्रामीणों ने लगाई सड़क निर्माण की गुहार

आवेदन पर राजकुमार, छबीला कुमार, वानो साव, रमनी देवी, अनीता देवी, सरिता देवी, प्रदीप राम, छेदी राम, राखी कुमारी, राजकुमार राम सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं. सभी ने प्रशासन से जनहित को देखते हुए जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की अपील की है.


विज्ञापन
रणजीत कुमार शर्मा

लेखक के बारे में

By रणजीत कुमार शर्मा

रणजीत कुमार शर्मा प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. मेदनीचौकी (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन