आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर जन गोष्ठी आयोजित

Updated:
विज्ञापन
आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर जन गोष्ठी आयोजित

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर जन गोष्ठी आयोजित

विज्ञापन

”पंच परिवर्तन” से समाज को सशक्त बनाने का आएसएस ने किया आह्वान

राष्ट्र निर्माण व सामाजिक समरसता के 100 वर्षों के सफर पर सह प्रांत प्रचारक ने डाला प्रकाश

लखीसराय. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शहर के नया बाजार स्थित स्काई विजन पब्लिक स्कूल में रविवार देर शाम मुंगेर विभाग प्रचारक देवेंद्र कुमार के अध्यक्षता में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता के रूप में शामिल दक्षिण पूर्व बिहार प्रांत के संघ के सह प्रांत प्रचारक आशीष कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए संगठन के सौ वर्षों की यात्रा और समाज में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि संघ ने अपने स्थापना काल से ही राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है. विभिन्न सेवा गतिविधि के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाकर संगठन ने लोगों को जोड़ने का कार्य किया है. उन्होंने बताया कि संघ का उद्देश्य केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि समाज को सशक्त और संगठित बनाना है. गोष्ठी में “पंच परिवर्तन” के आधार पर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने पर विशेष जोर दिया. इसके तहत सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भावना और नागरिक कर्तव्य जैसे विषय को अपनाकर समाज को जागरूक और संगठित करने का आह्वान किया. आशीष कुमार ने कहा कि इन पांच मूल बिंदुओं पर कार्य करते हुए एक सशक्त, संगठित और जागरूक समाज का निर्माण संभव है. लोगों से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन में इन सिद्धांत को अपनाएं और समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं. विभाग प्रचारक देवेंद्र कुमार ने बताया कि शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे देश में एक वर्ष तक समाज के बीच संघ की भूमिका का प्रचार प्रसार के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. मौके पर आरएसएस के जिला कार्यवाह नवीन कुमार, सह जिला कार्यवाह प्रशांत कुमार, नगर संघचालक विक्रम कुमार, नगर कार्यवाह कविंद्र कुमार, शशिधर कुमार एवं रूपेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन