विद्यापीठ समिति के पुनर्गठन की उठी मांग

Published at :17 Oct 2016 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
विद्यापीठ समिति के पुनर्गठन की उठी मांग

बालिका विद्यापीठ समिति के पुनर्गठन की मांग उठी है. विरासत बचाओ अभियान के तले एक सभा में मौजूद लोगों ने वर्तमान समिति पर कई गंभीर आरोप लगाये. लखीसराय : रविवार को विरासत बचाओ अभियान के बैनर तले अन्नपूर्णा होटल के सभागार में बैठक का आयोजन अभियान के संयोजिका स्कूल की पूर्व छात्रा आकांक्षा भटनागर की […]

विज्ञापन
बालिका विद्यापीठ समिति के पुनर्गठन की मांग उठी है. विरासत बचाओ अभियान के तले एक सभा में मौजूद लोगों ने वर्तमान समिति पर कई गंभीर आरोप लगाये.
लखीसराय : रविवार को विरासत बचाओ अभियान के बैनर तले अन्नपूर्णा होटल के सभागार में बैठक का आयोजन अभियान के संयोजिका स्कूल की पूर्व छात्रा आकांक्षा भटनागर की अध्यक्षता में की गयी.
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस अभियान की शुरुआत बालिका विद्यापीठ में फैली अनियमितताओं व निधि मंडल की निष्क्रियता के विरोध में की गयी है. वक्ताओं ने कहा कि इसका उद्देश्य लखीसराय बालिका विद्यापीठ की गरिमा व सम्मान को वापस करना है, जिसका शुरुआत विद्यापीठ के पूर्व छात्रा व शिक्षाविदों व शिक्षा प्रेमियों के द्वारा किया गया.
बैठक के दौरान संयोजक की ओर से एक परचा भी वितरित किया गया. जिसमें विद्यापीठ की समिति का पुनर्गठन करने व शिक्षा के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले पूर्णकालिक सेवा देने वाले सदस्यों का निर्वाचन करने की मांग की गयी. इसके साथ ही परचा में कहा गया कि विद्यापीठ के विधान तत्कालीन अध्यक्ष अनुग्रह नारायण सिंह के अनुमोदन के पश्चात लागू किया गया था, जिसका आज घोर उल्लंघन होता दिख रहा है. निधिपालक समिति की बैठक वर्ष में एक बार तथा कार्य समिति की बैठक त्रिमासिक होना अनिवार्य है लेकिन विगत दो वर्षों से बैठक नहीं होना अनियमितता व अराजकता का कारण बनती है.
बैठक में मुख्य अतिथि कर्नल बजरंग बिहारी, विशिष्ट अतिथि विश्वजीत गांगुली, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह, विक्की साव, चंद्र मोहन सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन पूर्व प्राचार्य सह विद्यापीठ के मानद सचिव रहे स्व डॉ कुमार शरद चंद्र की बड़ी पुत्री सुजाता शर्मा ने किया. बैठक का संचालन साहित्य शिक्षक अमित कुमार ने किया. मौके पर संजीत कुमार सिंह, पिपरिया के पूर्व प्रमुख टनटन कुमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, डॉ गुंजन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन