मछुआरों को सशर्त मंजूरी

Published at :15 Oct 2016 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
मछुआरों को सशर्त मंजूरी

महतो व मछुआरा गुट में मछली मारने को लेकर उत्पन्न विवाद सुलझाने को ले एसडीओ ने बैठक की. इसमें मछुआरों ने शर्तो का पालन करने का आश्वासन दिया. लखीसराय : जिले के बड़हिया प्रखंड क्षेत्र के पाली गांव में हरूहर नदी में मछली मारने को लेकर उत्पन्न विवाद के संबंध में दोनों पक्षों की बैठक […]

विज्ञापन
महतो व मछुआरा गुट में मछली मारने को लेकर उत्पन्न विवाद सुलझाने को ले एसडीओ ने बैठक की. इसमें मछुआरों ने शर्तो का पालन करने का आश्वासन दिया.
लखीसराय : जिले के बड़हिया प्रखंड क्षेत्र के पाली गांव में हरूहर नदी में मछली मारने को लेकर उत्पन्न विवाद के संबंध में दोनों पक्षों की बैठक एसडीओ अंजनी कुमार के उपस्थिति में संपन्न हुई. शुक्रवार को दर्जनों लोग इस संबंध में एसडीओ से मिल कर उचित कार्रवाई करने की मांग किया था. इस पर महतो व मछुआरा दोनों गुट के चुनिंदा लोगों के साथ एसडीओ की बैठक हुई.
घंटा भर से अधिक समय तक चली इस बैठक में चंद शर्तो के साथ मछली मारने की हरी झंडी दिया गया. एसडीओ के अनुसार राज्य सरकार के निर्देशानुसार मछुआरा प्रमाण पत्र प्राप्त लोग नि:शुल्क मछली का शिकारमाही कर सकते हैं. इन्हें जाल लगाने के स्थान पर लाल झंडा के साथ साथ नाव परिचालन व आम आदमी के रास्ते का भी ध्यान रखना होगा.
जाल गांव के सामने नहीं लगाने के साथ किनारा से 15-20 फीट की बनाये दूरी में 8 फीट नीचे से लगाने को कहा गया है. एसडीओ की उपस्थिति में उनके कार्यालय कक्ष में हुई बैठक में जिला मत्स्य पदाधिकारी विनोद कुमार, संजय कुमार, जिला जदयू अध्यक्ष रामानंद मंडल , युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अरूण साहनी, मत्स्य जीवी के विजय साहनी, सचिव हीरा साहनी , पदारथ साहनी, पूर्व मुखिया रामाश्रय महतो, उमेश महतो, सत्यनारायण महतो आदि उपस्थित थे. इस संबंध में दोनों गुट के लोगों ने राज्य सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की गयी शर्तो का पालन करने का आश्वासन दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन