जर्जर विद्युत पोल व तार के सहारे इलाके में हो रही विद्युत सप्लाई

Published at :08 May 2016 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
जर्जर विद्युत पोल व तार के सहारे इलाके में हो रही विद्युत सप्लाई

सूर्यगढ़ा : विद्युत तार को व्यवस्थित करने के नाम पर करोड़ों रुपये की राशि खर्च की गयी, बावजूद इसके सूर्यगढ़ा अवर प्रमंडल क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों में जर्जर विद्युत पोल तार के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है़ इसके प्रति विद्युत विभाग लापरवाह बना हुआ है़ प्रखंड क्षेत्र में विद्युतीकरण योजना के कार्यान्वयन […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : विद्युत तार को व्यवस्थित करने के नाम पर करोड़ों रुपये की राशि खर्च की गयी, बावजूद इसके सूर्यगढ़ा अवर प्रमंडल क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों में जर्जर विद्युत पोल तार के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है़ इसके प्रति विद्युत विभाग लापरवाह बना हुआ है़ प्रखंड क्षेत्र में विद्युतीकरण योजना के कार्यान्वयन का कोई मास्टर प्लान विभाग के द्वारा अब तक नहीं बनाया गया़ राजनीतिक दबाव व पैसे व पैरवी के बल पर विद्युत पोल तथा तार बदलने की परंपरा आज भी कायम है़

उपभोक्ता व नागरिकों की शिकायत के बावजूद जर्जर पोल तार नहीं बदले जा रहे हैं. जबकि इस क्षेत्र में दर्जनाधिक स्थलों पर अभी भी खुले विद्युत तार टूटे पोल व झुकते तार से विद्युत प्रवाहित हो रहा है जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है़ जबकि धारा प्रवाहित विद्युत तार टूट कर गिरने से कई बार हादसे हो चुका है.

जिसमें असमय कई लोगों की जान जा चुकी है़ विद्युत तार टूट कर गिरने से कई जानवर भी मर चुके हैं फिर भी विभागीय अधिकारी उदासीन बने हुए हैं. क्षेत्र के कुछ खास इलाकों में पोल व तार बदले जा चुके हैं, वहीं जर्जर विद्युत पोल तार बदलने का कार्य धीमी गति से चल रहा है़ जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन