नहीं लगी बालू के अवैध उत्खनन पर लगाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 May 2016 8:47 AM (IST)
विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : बालू उत्खनन पर रोक के बावजूद बालू माफिया द्वारा इसका धड़ल्ले से उत्खनन कर सरकारी राजस्व का चूना लगाया जा रहा है. बालू मफिया अवैध तरीके से बालू का उत्खनन कर उसकी डिलीवरी के लिए नित नये हथकंडे अपना रहे हैं. सूर्यगढ़ा प्रखंड के सूरजीचक घाट से बालू माफिया द्वारा धड़ल्ले से बालू […]
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा : बालू उत्खनन पर रोक के बावजूद बालू माफिया द्वारा इसका धड़ल्ले से उत्खनन कर सरकारी राजस्व का चूना लगाया जा रहा है.
बालू मफिया अवैध तरीके से बालू का उत्खनन कर उसकी डिलीवरी के लिए नित नये हथकंडे अपना रहे हैं. सूर्यगढ़ा प्रखंड के सूरजीचक घाट से बालू माफिया द्वारा धड़ल्ले से बालू का उठाव किया जा रहा है. बालू के ऊपर बलुआही मिट्टी का लेयर डालकर उसे ढंककर ट्रैक्टर द्वारा गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा. सौदा पटने के बाद शहरी इलाके में रात बालू की डिलीवरी के लिए बालू माफिया रात गहराने का इंतजार करते हैं. रात के अंधेरे में निर्धारित स्थल पर बालू की डिलीवरी दे दी जाती है. बालू माफिया इसके लिए स्थानीय थाना को बंधी-बंधाई रकम भी दे रहे हैं.
यही कारण है कि 30 दिसंबर के बाद जिले में बालू के उठाव पर रोक के बावजूद जिले भर में भवन निर्माण का कार्य चलता रहा. भवन निर्माण के लिए सड़कों पर धड़ल्ले से बालू गिरता रहा लेकिन इस दिशा में कार्रवाई नहीं की गयी.
प्रशासन के द्वारा बालू माफिया पर की गयी अब तक की कार्रवाई हाथी के दिखाने के दांत साबित हो रहा. आम तौर पर 1500 से 1800 रुपया प्रति ट्रेलर बिकने बाला बालू पांच से छह हजार रुपया प्रति ट्रेलर बिक रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










