गरमी व महंगाई से लोग परेशान

Published at :04 May 2016 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
गरमी व महंगाई से लोग परेशान

लखीसराय : गरमी ओर महंगाई से इन दिनों हर कोई परेशान है. यदा-कदा गरमी राहत दे भी जाती है लेकिन महंगाई है कि थमने का नाम ही नहीं ले रही. बाजार में महंगाई का ग्राफ लगातार ऊपर उठ रहा है. प्रकृति व बाजार के आगे आम आदमी लाचार व पसीने से लथपथ है. लगातार बढ़ […]

विज्ञापन

लखीसराय : गरमी ओर महंगाई से इन दिनों हर कोई परेशान है. यदा-कदा गरमी राहत दे भी जाती है लेकिन महंगाई है कि थमने का नाम ही नहीं ले रही. बाजार में महंगाई का ग्राफ लगातार ऊपर उठ रहा है. प्रकृति व बाजार के आगे आम आदमी लाचार व पसीने से लथपथ है. लगातार बढ़ रही महंगाई व रोजमर्रा के सामानों के दाम बढ़ने से घर का पूरा बजट खराब हो गया है. चीनी, काबुली चना से लेकर हरी सब्जी तक सब चीजों में लगातार उछाल देखा जा रहा है. तेल व दलहन का भाव भी लगातार बढ़ रहे हैं. आलू के तेबर भी तल्ख हो गये हैं.

कम हो गयी चीनी की मिठास: चीनी की मिठास में कड़वाहट आ गयी है. आम तौर पर 32 से 34 रुपये प्रति किलो तक बिकनेवाली चीनी पिछले 10 दिनों में चढ़ कर 42 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गया है. चीनी की कीमत में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है.
दलहन में भी तेजी बरकरार
अरहर के साथ चना दाल भी लगातार बढ़ रहा है. दस दिनों पहले 64 रुपये किलो तक बिकने वाला चना दाल अब 78 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है. अरहर दाल में भी लगातार तेजी बना हुआ है. चना के भाव में भी बढ़ोतरी हो रही है. चना का सत्तू 80 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है. कुछ ब्रांडेड कंपनियों के सत्तू 130 से 140 रुपये प्रति किलो तक
बाजार में बिक रहा है.
आलू ने पकड़ी रफ्तार : गरीबों का भोजन भात-दाल, रोटी-चोखा पर भी आफत है. 15 दिन पूर्व 12 रुपये प्रति किलो बिकने वाला आलू अब 18 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है. कारोबारियों की मानें तो आलू की पैदावार कम हुई है. इसलिए आलू के भाव में तेजी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन