आधी आबादी की दिखी ताकत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Apr 2016 1:28 AM (IST)
विज्ञापन

पंचायत चुनाव. मतदान केंद्रों पर लगी रही मतदाताओं की कतार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सूर्यगढ़ा प्रखंड के जिप क्षेत्र संख्या तीन व चार के 15 पंचायतों में मतदान हुआ. इस दौरान आधी आबादी में खासा उत्साह दिखा. लखीसराय : पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में ग्रामीण इलाकों में पुरुषों की अपेक्षा […]
विज्ञापन
पंचायत चुनाव. मतदान केंद्रों पर लगी रही मतदाताओं की कतार
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सूर्यगढ़ा प्रखंड के जिप क्षेत्र संख्या तीन व चार के 15 पंचायतों में मतदान हुआ. इस दौरान आधी आबादी में खासा उत्साह दिखा.
लखीसराय : पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में ग्रामीण इलाकों में पुरुषों की अपेक्षा आधी आबादी ने बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी निभायी. सामुदायिक भवन खेमतरनाथान स्थित मतदान केंद्र संख्या 56 में सुबह 9:04 बजे तक कुल 62 लोगों ने मतदान किया था, जिसमें 39 महिलाएं थी. सामुदायिक भवन रतनुपुर में भी सुबह 9:30 बजे तक 83 मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया था.
इसमें भी आधी से अधिक महिला मतदाता थी. लगभग सभी मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें देखी गयी. गांव की सरकार बनाने के लिए सुबह से ही काफी संख्या में महिलाएं बूथों पर जमा होने लगी थी.कड़ी धूप की परवाह किये बगैर महिलाएं बूथ पर डटी रहीं. मतदान का समय अपराह्न तीन बजे तक ही होने की वजह से बूथों पर दोपहर में भी कई जगह महिला मतदाताओं की लंबी कतार देखी गयी. वोटर मतदान करने के लिए उत्साहित नजर आये.
मानुचक गांव स्थित आदर्श मतदान केंद्र उमवि मानुचक में 60 वर्षीय महिला मीरा देवी ने सबसे पहले मतदान किया. उक्त मतदान केंद्र पर मतदान शुरू होने के काफी पहले से ही मतदाताओं की लंबी कतार लग गयी थी. वृद्ध मतदाता 75 वर्षीय लखिया देवी मतदान शुरू होने के पूर्व ही आगे कतार में खड़ी नजर आयी.
टोड़जपुर पंचायत के मवि निस्ता में भी सुबह से ही महिलाओं की काफी भीड़ देखी गयी. यहां महिला मतदाताओं को कतारबद्ध करने के लिए महिला पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी. उमवि खेतमतरनीथान,सामुदायिक भवन मतरनीथान, उमवि रतनुपुर, नप्रावि रतनुपुर, मवि पोखरामा स्थित मतदान केंद्र संख्या 28, मवि मुस्तफापुर में काफी संख्या में महिला मतदाता घंटों कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करती नजर आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










