शराबबंदी का दिखने लगा असर सड़क हादसों में आयी कमी

Published at :19 Apr 2016 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
शराबबंदी का दिखने लगा असर सड़क हादसों में आयी कमी

लखीसराय : सरकार द्वारा एक अप्रैल से देसी शराब व पांच अप्रैल को पूर्ण शराब बंदी की घोषणा जिले में सख्ती से लागू करने के कारण अचानक सड़क दुर्घटना में कमी आयी है. आंकड़ों पर गौर करने के बाद पिछले दो सप्ताह में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ काफी हद तक नीचे गिरा है. यह इस […]

विज्ञापन

लखीसराय : सरकार द्वारा एक अप्रैल से देसी शराब व पांच अप्रैल को पूर्ण शराब बंदी की घोषणा जिले में सख्ती से लागू करने के कारण अचानक सड़क दुर्घटना में कमी आयी है. आंकड़ों पर गौर करने के बाद पिछले दो सप्ताह में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ काफी हद तक नीचे गिरा है. यह इस बात का संकेत है कि शराब बंदी से दुर्घटना में काफी कमी आयी है.

जिला मुख्यालय एनएच 80 व रेल मुख्य मार्ग से जुड़ा रहने व व्यवसायिक गतिविधियों से जुड़ा रहने कारण हर रोज यहां से व्यवसायी लोग गुजरते हैं. शराब बंदी से पहले की बात करें तो अक्सर एनएच 80 पर बड़हिया से लेकर मेदनीचौकी तक व जिला मुख्यालय से हलसी सिकंदरा रोड में कहीं न कहीं अक्सर सड़क दुर्घटना की बातें सामने आती रहती थी. इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता शिव रंजन प्रसाद उर्फ लाला बाबू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पूरे राज्य में शराब बंदी की घोषणा कर समाज में शराब पीने वालों को उठने बैठने का अवसर दिया है.

पहले जो शराब पीकर अपने घर में बड़े बुजूर्ग के पास जाने में हिचकते थे अब वह भी अपने परिवार व बच्चों के बीच बैठ कर आपस में घुल-मिल कर रह रहे हैं. वहीं उन्होंने कहा कि पहले जहां अक्सर सुनने में आता था कि अमुक जगह पर बाइक सवार सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है वह शराब बंदी के दिन से अभी तक नहीं सुनने को मिल रहा है.

कहते हैं उत्पाद अधीक्षक
इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पूर्ण शराब बंदी घोषणा के बाद से अवैध रूप से शराब पीने व पिलाने पर प्रतिबंध के बावजूद कुछ अपराधिक प्रवृति के लोग अभी भी शराब के कारोबार में लगे हैं. उन्होंने समाज के लोगों से आहृवान करते हुए कहा कि अपने आस पास किसी भी व्यक्ति पर शराब के अवैध कारोबार या बाजार में शराब पीकर हंगामा करने वालों के बारे में सूचना दें तत्काल उस व्यक्ति पर कार्रवाई की जायेगी. सरकार के द्वारा पूर्ण शराब बंदी को लेकर विगत दिनों ब्रेथ एनेलाइजर का ट्रेनिंग दिया गया. इस यंत्र को जिस व्यक्ति पर शंका होने पर उसके मुख में डाल कर शराब पीने की पुष्टि कर दी जायेगी. जिसके बाद उस व्यक्ति को सरकार के द्वारा बनाये गये कानून के मुताबिक सजा दिलाये जाने का प्रावधान है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन