पारा दो डिग्री गिरा, गरमी से आंशिक राहत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Apr 2016 6:41 AM (IST)
विज्ञापन

इस सप्ताह हिट वेब चलने की आशंका लखीसराय : शनिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट से लोगों को गरमी से आंशिक राहत मिली. न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी. शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. हवा […]
विज्ञापन
इस सप्ताह हिट वेब चलने की आशंका
लखीसराय : शनिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट से लोगों को गरमी से आंशिक राहत मिली. न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी. शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. हवा की रफ्तार कम रही और 16 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से हवा का बहाव रहा. आद्रता 24 प्रतिशत दर्ज की गयी. सुबह से ही सूरज की तल्खी थोड़ी कम रही और आकाश में आंशिक बादल छाये रहे.
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों तक तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा. न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी और यह बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस के करीब तक पहुंचने का अनुमान है. लेकिन मंगलवार को तापमान चार डिग्री ऊपर चढ़ कर अब तक के अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. ऐसे में इलाका हिट वेब की चपेट में आने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










