पुलिस छापेमारी में जदयू नेता सहित दो गिरफ्तार, एक हुए फरार

Published at :17 Apr 2016 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस छापेमारी में जदयू नेता सहित दो गिरफ्तार, एक हुए फरार

बड़हिया : 18 बीघा मसूर की फसल लूट मामले में नामजद दो अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि एक नामजद फरार हाे गया. बड़हिया थानाध्यक्ष विश्व रंजन सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर बड़हिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदुपुर निवासी जदयू नेता सह पूर्व नगर पंचायत […]

विज्ञापन

बड़हिया : 18 बीघा मसूर की फसल लूट मामले में नामजद दो अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि एक नामजद फरार हाे गया. बड़हिया थानाध्यक्ष विश्व रंजन सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर बड़हिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदुपुर निवासी जदयू नेता सह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वतेंद्र सिंह और अशोक सिंह को शुक्रवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

जबकि एक अन्य नामजद राकेश सिंह की तलाश कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि कि इंदुपुर निवासी सच्चिदानंद सिंह के पुत्र मधुकर सिंह का 18 बीघा जमीन में लगा मसूर की फसल को वतेंद्र सिंह, अशोक सिंह, राकेश सिंह व अन्य ने मिल कर लूट लिया. मामले को लेमधुकर सिंह की पत्नी अंजनी सिंह ने अभियुक्त के खिलाफ फसल लूट का मामला दर्ज कराया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन