नशा मुक्ति केंद्र का हुआ विधिवत शुभारंभ

Published at :07 Apr 2016 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
नशा मुक्ति केंद्र का हुआ विधिवत शुभारंभ

नशा मुक्ति केंद्र का हुआ विधिवत शुभारंभ फोटो 5(नशा मुक्ति केंद्र में भरती मरीज.जमुई :- सदर अस्पताल परिसर स्थित नशा मुक्ति केंद्र का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ हुआ.इस बाबत जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधांशु नारायण लाल ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में इलाज हेतु नशा के शिकार खैरमा निवासी संजीत कुमार साह […]

विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र का हुआ विधिवत शुभारंभ फोटो 5(नशा मुक्ति केंद्र में भरती मरीज.जमुई :- सदर अस्पताल परिसर स्थित नशा मुक्ति केंद्र का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ हुआ.इस बाबत जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधांशु नारायण लाल ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में इलाज हेतु नशा के शिकार खैरमा निवासी संजीत कुमार साह को भरती किया गया है,जो विगत तीन माह से बीमार चल रहे थे. उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में दो चिकित्सक,एक नर्स,एक क्लीनिकल साइकोलाजिस्ट,एक वार्ड अटेंडेन्ट सह आदेशपाल व एक सहायक का पदस्थापन किया गया है.फिलहाल नशा मुक्ति केंद्र में दो यूनिट बनाया गया है,जो दस बेड का है.एक यूनिट महिला के लिए और एक यूनिट पुरुष के लिए बनाया गया है.इसमें लोगो को नशा से मुक्त कराने के लिए 21 प्रकार की दवा सरकार के द्वारा फिलहाल उपलबध करायी गयी है.सरकार के निर्देशानुसार शीघ्र ही दस और बेड का एक यूनिट बनाया जायेगा. यह पूर्णरुपेण वातानुकूलित है.और इसमें अन्य वार्ड की भांति सारी सुविधाओं की व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन