अभाविप का अनशन करवाया खत्म

Published at :05 Apr 2016 2:26 AM (IST)
विज्ञापन
अभाविप का अनशन करवाया खत्म

नगर मंत्री हेमंत कुमार प्रियदर्शी के नेतृत्व में किया अनशन लखीसराय : सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला ईकाई ने केएसएस कॉलेज में परीक्षा नहीं लिये जाने को लेकर अनशन किया. अनशन को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की परीक्षा लेने का अश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया. नगर मंत्री हेमंत कुमार प्रियदर्शी के […]

विज्ञापन

नगर मंत्री हेमंत कुमार प्रियदर्शी के नेतृत्व में किया अनशन

लखीसराय : सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला ईकाई ने केएसएस कॉलेज में परीक्षा नहीं लिये जाने को लेकर अनशन किया. अनशन को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की परीक्षा लेने का अश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया. नगर मंत्री हेमंत कुमार प्रियदर्शी के नेतृत्व में जिला संयोजक श्रीराम कुमार, देवेश कुमार, निकेश कुमार यादव, सुजीत कुमार अहले सुबह से कॉलेज के मुख्य गेट पर अनशन पर बैठ गये.

इस दौरान एसएफडी जिला प्रमुख चन्द्रशेखर मिश्रा ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था, लेकिन अखिल विद्यार्थी परिषद के द्वारा चलाये गये आंदोलन के दबाव में कालेज प्रशासन को अपना निर्णय बदलना पड़ा. प्रो चन्द्रमौली सिंह, श्याम बाबू, प्रशांत कुमार को धन्यवाद देते है जिन्होंने अनशन स्थल पर आकर छात्रों की परीक्षा लेने की बात कही व अनशन तोड़वाया. मौके पर रोहित कुमार, दीपक कुमार, रोहीत कुमार, रूनी कुमारी, विक्की, राहुल, रूपा कश्यप, प्रतिमा कुमारी, पूजा कुमारी, मुन्नी कुमारी आदि मौजूद थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन