बड़हिया में 350 सफाई कर्मियों को मिला सम्मान

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 03 May 2026 12:27 AM

विज्ञापन

बड़हिया में 350 सफाई कर्मियों को मिला सम्मान

विज्ञापन

सफाई कर्मियों के वेतन बढ़ोतरी की भी हुई घोषणा

बड़हिया. नगर के वार्ड संख्या सात स्थित नगर परिषद की सभापति डेजी कुमारी के आवास पर शुक्रवार को मजदूर दिवस के अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान नगर परिषद क्षेत्र के करीब 350 महिला व पुरुष सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति डेजी कुमारी ने की, जबकि संचालन वार्ड पार्षद अमित शंकर ने किया. समारोह में महिला कर्मियों को साड़ी व पुरुष कर्मियों को गमछा देकर सम्मानित किया गया. साथ ही सभी कर्मियों के लिए सहभोज की भी व्यवस्था की गयी. इस अवसर पर सभापति डेजी कुमारी ने सफाई कर्मियों के दैनिक वेतन में 50 रुपये की वृद्धि करने की घोषणा की. उन्होंने बताया कि पहले कर्मियों को प्रतिदिन 450 रुपये मिलते थे, जिसे अब बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू नेता व सभापति प्रतिनिधि सुजीत कुमार ने कहा कि मजदूर दिवस उन सभी श्रमिकों को समर्पित है, जो समाज और विकास की नींव को मजबूत करते हैं. उन्होंने कहा कि मजदूरों के बिना किसी भी प्रकार का विकास संभव नहीं है. सरकार की योजनाओं का लाभ हर श्रमिक तक पहुंचाना जरूरी है. वहीं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने कहा कि मजदूरों का परिश्रम अनमोल होता है. उनका पसीना समाज की प्रगति में अहम भूमिका निभाता है. उन्होंने मजदूर दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसकी शुरुआत अमेरिका में हुई थी, जहां काम के घंटों को 12 से घटाकर आठ घंटे किया गया. भारत में पहली बार एक मई 1923 को मद्रास में इसका आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में बबलू कुमार सिंह, रौशन कुमार, गौतम कुमार, अंजनी कुमार समेत बड़ी संख्या में महिला व पुरुष सफाई कर्मी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन