सूर्य नारायण घाट पर यज्ञ को लेकर निकली कलश शोभायात्रा
Published by :Rajeev Murarai Sinha Sinha
Published at :03 May 2026 12:25 AM (IST)
विज्ञापन

सूर्य नारायण घाट पर यज्ञ को लेकर निकली कलश शोभायात्रा
विज्ञापन
शहर का किया गया भ्रमण, कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर की यात्रा
शनिवार से सूर्य नारायण घाट पर शुरू हुआ 10 दिवसीय श्रीश्री 1008 महाविष्णु यज्ञ
लखीसराय. शहर के सूर्य नारायण घाट स्थित श्रीश्री 1008 महाविष्णु यज्ञ के शुभारंभ को लेकर शुक्रवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. यज्ञ स्थल से 1001 कन्याओं के शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र बनी रही. बड़ी संख्या में श्रद्धालु, खासकर महिलाएं, सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं. जय भगवान विष्णु के जयकारों व भक्ति गीतों से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा. कलश शोभायात्रा सूर्य नारायण घाट स्थित यज्ञ स्थल से निकलकर कवैया रोड, बाजार समिति व पचना रोड होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंचा कलश शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी पड़ी, जगह-जगह लोगों ने कलश शोभायात्रा में शामिल लोगों को स्वागत किया, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण बनते गया.मनमोहक झांकियों व डीजे ने बढ़ाया आकर्षण
शोभायात्रा के दौरान विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं, देवी-देवताओं का सजीव झलकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों ने माहौल और भी भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना दिया, जिससे लोग भक्ति रस में डूबे नजर आये.बनारस व स्थानीय विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण से होगा यज्ञ में पूजा पाठ
महाविष्णु यज्ञ में यजमान के रूप में राजकुमार गुप्ता है. यज्ञ के आचार्य विजय पांडेय हैं, जबकि कथा वाचक के रूप में अजय पांडेय प्रवचन देंगे. इसके अलावा बनारस से पहुंचे विनय पांडे द्वारा भी विशेष प्रवचन का आयोजन किया जायेगा. रविवार दोपहर 12 बजे यज्ञ में अग्नि प्रज्वलित कर यज्ञ शुरू किया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










