हथियार से लैस अपराधियों ने की लूटपाट व मारपीट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Apr 2016 1:09 AM (IST)
विज्ञापन

आधी रात्रि को छत के सहारे घर में प्रवेश किया था नकाबपोश लूटेरा घर के लोगों को बंधक बना कर किया मारपीट व लूटपाट चकाई : बीते रात्रि थाना क्षेत्र के लीलूडीह गांव में हथियार से लैस अपराधियों ने शुकदेव दुबे के घर में घुस कर घरवालों के साथ मारपीट व लूटपाट किया.जानकारी के अुनसार […]
विज्ञापन
आधी रात्रि को छत के सहारे घर में प्रवेश किया था नकाबपोश लूटेरा
घर के लोगों को बंधक बना कर किया मारपीट
व लूटपाट
चकाई : बीते रात्रि थाना क्षेत्र के लीलूडीह गांव में हथियार से लैस अपराधियों ने शुकदेव दुबे के घर में घुस कर घरवालों के साथ मारपीट व लूटपाट किया.जानकारी के अुनसार करीब आठ की संख्या में रहे लूटेरों ने मध्य रात्रि में अंदर प्रवेश कर लगभग दो से ढाई लाख की सम्पत्ति आराम से लूट कर चलते बना.गृहस्वामी ने बताया कि छत के सहारे आये सभी लूटेरा सर्वप्रथम घर में रहे लोगों को अपने कब्जे में लेकर लप्पड़-थप्पड़ करने लगा था. घर के लोगो पर हथियार तानते हुए कहा कि हो-हल्ला किया तो जान से मारे जाउगे.
इसके उपरांत एक-एक कर सभी सामानों को लेते हुए आराम से किबाड़ खोलकर चलते बना. गृहस्वामी ने बताया कि सभी लूटेरा नकाबपोश था तथा इशारा में ही आपस में बातचीत करता था. परिजनों ने बताया कि घटना को लेकर रात्रि में थाना को सूचना दिया गया था. लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. पीडि़त परिवार द्वारा अज्ञात लूटेरों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
घटना की सूचना पाकर रविवार सुबह थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने लीलूडीह गांव पहुंच कर मामले को लेकर पीडि़त परिवार से पूछताछ किया. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने पीडि़त परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लूटेरों को पकड़ लिया जायेगा़ घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










