मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव ने की वीडियो कान्फ्रेसिंग

लखीसराय : शनिवार को जिला समाहरणालय स्थित एनआइसी के सभागार में मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक ने डीएम, एसपी व उत्पाद अधीक्षक के साथ विडियो कान्फ्रेसिंग कर जिले में चल रही कार्यों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की. उन्होंने डीएम उदय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार व उत्पाद अधीक्षक पराशर शर्मा को […]
लखीसराय : शनिवार को जिला समाहरणालय स्थित एनआइसी के सभागार में मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक ने डीएम, एसपी व उत्पाद अधीक्षक के साथ विडियो कान्फ्रेसिंग कर जिले में चल रही कार्यों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की. उन्होंने डीएम उदय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार व उत्पाद अधीक्षक पराशर शर्मा को जिले में अवैध शराब पर पूरी तरह से मुस्तैद रहने काे कहा. साथ ही उन्होंने जिला मुख्यालय में खुलनेवाली दुकानों के बारे में जानकरी प्राप्त की. प्रधान सचिव ने हर हाल में शराब बंदी अभियान को सफल बनाने के लिये हर संभव कार्य करने पर जोर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










