बुलडोजर चला कर किया शराब की बोतलों को नष्ट

Published at :02 Apr 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
बुलडोजर चला कर किया शराब की बोतलों को नष्ट

31 मार्च की रात जिले के सभी देशी विदेशी व कम्पोजिट शराब की दुकान सील कर दिया गया. किसी भी दुकान पर देसी व मसालेदार शराब नहीं मिला. लखीसराय : शराबबंदी की पूर्व रात्रि जिले के विभिन्न क्षेत्र में सघन अभियान चला. जिलाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी विभिन्न दुकानों को खंगालते रहे. इस दौरान […]

विज्ञापन
31 मार्च की रात जिले के सभी देशी विदेशी व कम्पोजिट शराब की दुकान सील कर दिया गया. किसी भी दुकान पर देसी व मसालेदार शराब नहीं मिला.
लखीसराय : शराबबंदी की पूर्व रात्रि जिले के विभिन्न क्षेत्र में सघन अभियान चला. जिलाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी विभिन्न दुकानों को खंगालते रहे. इस दौरान खुदरा दुकानों से जब्त किये गये विदेशी शराब को प्रतिनियुक्त पदाधिकारी स्टाक की वीडियो ग्राफी कराने के साथ उसकी इंट्री रजिस्टर का कार्य शुक्रवारको दोपहर तक किया गया.
जब्त विदेशी शराब को पदाधिकारी बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के डिपो प्रबंधक को सुपुर्द कर दिया गया. उत्पाद अधीक्षक पराशर शर्मा ने बताया कि जिले में संचालित सभी शराब दुकानों पर गठित टीम द्वारा रात 10 बजे के बाद विदेशी शराब को जब्त कर लिया गया और अधिक रात होने के जिस दुकान का जांच पुरा नहीं हो सका उसे सील कर दिया गया था.
वहीं विगत पंद्रह दिनों से पुरानी बाजार स्थित उत्पाद विभाग के स्टोर पर खड़ा देसी शराब से लोड ट्रक के माल को शुक्रवार की शाम में बाइपास स्थित बस स्टैंड के पास ले जाकर उसमें रखे छह हजार 334 एलपीलीटर देसी शराब को जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, उत्पाद अधीक्षक पराशर शर्मा के समक्ष रोलर चलवाकर क्षति ग्रस्त किया गया.
उत्पाद अधीक्षक पराशर शर्मा ने बताया कि उक्त शराब दरभंगा के एलीफुड कंपनी को आवंटन का आदेश दिया गया था लेकिन उसके द्वारा गलत पैकिंग किये जाने के कारण उक्त शराब को वापस कर दिया गया था लेकिन कंपनी के द्वारा वापस नहीं लिये जाने के कारण दस दिनों से उत्पाद थाना में गाड़ी खड़ी थी. जिस कारण एक अप्रैल को शराब बंदी के लोग होने के कारण उसे क्षति ग्रस्त कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन