खाना से लेकर सजना संवरना तक हुआ महंगा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Apr 2016 4:24 AM (IST)
विज्ञापन

लखीसराय : वित्तीय वर्ष 2015-16 की समाप्ति के बाद पहली अप्रैल से शुरू हो रहे नये वित्तीय वर्ष में काफी कुछ मंहगा हो गया है. कई ऐसी सरकारी सेवा है जिनके अपडेट नहीं होने से उपभोक्ताओं को लाभ से वंचित होना होगा और उन्हें आर्थिक क्षति होगी. वे सेवा से वंचित भी हो सकते हैं. […]
विज्ञापन
लखीसराय : वित्तीय वर्ष 2015-16 की समाप्ति के बाद पहली अप्रैल से शुरू हो रहे नये वित्तीय वर्ष में काफी कुछ मंहगा हो गया है. कई ऐसी सरकारी सेवा है जिनके अपडेट नहीं होने से उपभोक्ताओं को लाभ से वंचित होना होगा और उन्हें आर्थिक क्षति होगी. वे सेवा से वंचित भी हो सकते हैं.
नये वित्तीय वर्ष में ब्यूटी पार्लर में सजना-संवरना महंगा हो गया है. केंद्रीय आम बजट में सर्विस टैक्स का दायरा बढ़ने से ब्यूटी पार्लर में सजना-संवरना महंगा हो गया है. इसके अलावे ब्रांडेड रेडिमेड कपड़ा व ज्वेलरी भी महंगी हो गयी है, क्योंकि पहली अप्रैल से इन सभी उत्पादों पर एक्साइज डयूटी बढ़ गयी है. एक अप्रैल से शहर के होटलों के रूम एवं रेस्टोरेंट का खाना मंहगा हो गया है.
विभिन्न होटलों के रूम एवं रेस्टोरेंट में खाना पर एक से दो फीसदी सर्विस टैक्स की बढ़ोत्तरी कर दी गयी है. 31 मार्च तक वाणिज्य कर जमा नहीं करने वाले करदाताओं को डेढ़ फीसदी प्रतिदिन के हिसाब से ब्याज लगेगा.
आधार लिंक नहीं होने पर गैस उपभोक्ता हो सकते हैं सब्सिडी से वंचित : केंद्र सरकार पहली अप्रैल से आधार बिल कानून लागू करने की तैयारी में है. ऐसे में गैस सब्सिडी लेने वालों के लिए आधार कार्ड जरूरी होगा. 31 मार्च तक अपने गैस कनेक्शन को आधार से नहीं जोड़ने वाले उपभोक्ता सब्सिडी के लाभ से वंचित हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










