आग लगने से दो लाख की क्षति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Apr 2016 4:23 AM (IST)
विज्ञापन

चकाई/चंद्रमंडीह : थाना क्षेत्र के बाधा गांव निवासी मेघो महतो के घर में आग जाने से डेढ़ लाख की संपत्ति जल कर स्वाहा हो गयी. पीड़ित मेघो महतो ने बताया कि उन्होंने घटना की लिखित जानकारी थाना को दी है़ वहीं चंद्रमंडीह प्रतिनिधि के अनुसार पेटारपहरी पंचायत अंर्तगत बाघा गांव में बधवार रात्रि खाना बनाने […]
विज्ञापन
चकाई/चंद्रमंडीह : थाना क्षेत्र के बाधा गांव निवासी मेघो महतो के घर में आग जाने से डेढ़ लाख की संपत्ति जल कर स्वाहा हो गयी. पीड़ित मेघो महतो ने बताया कि उन्होंने घटना की लिखित जानकारी थाना को दी है़
वहीं चंद्रमंडीह प्रतिनिधि के अनुसार पेटारपहरी पंचायत अंर्तगत बाघा गांव में बधवार रात्रि खाना बनाने के क्रम में चूल्हे से उड़ी चिनगारी ने फूस की मकान को अपने कब्जे में ले लिया. जिससे देखते ही देखते पूरा घर जल कर राख हो गया़ गृहस्वामी बालेश्वर वर्मा ने बताया कि घर में महिला खाना पका रही थी. इसी दौरान यह हादसा हुआ.
शोर करने पर जबतक आस-पास के लोग जमा हुए तबतक पूरा मकान जल कर राख हो गया़ अगलगी में घर में रखी लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. गृहस्वामी ने घटना की सूचना चकाई थाना व सीओ को देकर मुआवजे की मांग की है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










