ट्रैक्शन तार टूटने से रेल परिचालन बाधित, यात्रियों को हुई परेशानी

Published at :01 Apr 2016 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्शन तार टूटने से रेल परिचालन बाधित, यात्रियों को हुई परेशानी

चानन : किऊल-झाझा रेल खंड के बीच दासपुर हॉल्ट के पास ट्रैक्शन का तार टूटने के कारण उप लाइन में बिजली दो घंटों तक बाधित रही. इसके कारण अप में आने वाली ट्रेनों में धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस, वैद्यनाथ धाम पैसेंजर सहित अन्य ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. ट्रेन लेट होने से शहीद जितेंद्र हॉल्ट, भलूई […]

विज्ञापन

चानन : किऊल-झाझा रेल खंड के बीच दासपुर हॉल्ट के पास ट्रैक्शन का तार टूटने के कारण उप लाइन में बिजली दो घंटों तक बाधित रही. इसके कारण अप में आने वाली ट्रेनों में धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस, वैद्यनाथ धाम पैसेंजर सहित अन्य ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. ट्रेन लेट होने से शहीद जितेंद्र हॉल्ट,

भलूई हॉल्ट, बसुआचक हाल्ट आदि स्टेशनों पर काफी संख्या में यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इस संबंध में मननपुर स्टेशन प्रबंधक एके पटेल ने बताया कि ट्रेन परिचालन बाधित होने से पूछताछ करने के लिए पैनल रूम के सामने यात्रियों का हुजूम लगा रहा.

वारंटी गिरप्तार
चकाई. पुलिस द्वारा चकाई थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी व स्थाई वारंटी नुनलाल दास पेसर इश्वरी दास को बीते बुधवार की रात उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन