बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन

Published at :01 Apr 2016 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन

एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन लखीसराय : केआरके मैदान में गुरुवार को एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन एआइएसएफ व एआइवाइएफ के कार्यकारी राज्य सचिव रौशन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया. इसका शुभारंभ एआइएसएफ के राष्ट्रीय महासचिव विश्वजीत कुमार एवं माध्यमिक शिक्षक संघ बिहार के महासचिव केदार पांडे […]

विज्ञापन

एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन

लखीसराय : केआरके मैदान में गुरुवार को एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन एआइएसएफ व एआइवाइएफ के कार्यकारी राज्य सचिव रौशन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया. इसका शुभारंभ एआइएसएफ के राष्ट्रीय महासचिव विश्वजीत कुमार एवं माध्यमिक शिक्षक संघ बिहार के महासचिव केदार पांडे ने दीप जलाकर किया. कार्यक्रम के दौरान शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली दी गयी.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पांडे ने कहा कि भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को पाकिस्तान के लायलपुर गुरौरा ब्रांच के बागाचक में हुआ था. तब हिंदुस्तान और पाकिस्तान एक ही था. वे एक साधारण राजनैतिक किसान परिवार से थे. उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह का कद इतना उंचा है कि इनके विचारों से असहमत होते हुए भी कोई भी इनके खिलाफ खड़ा नहीं हो सकता था. वे आज भी करोड़ों देश वासियों खासकर छात्र – युवाओं के दिल व दिमाग पर छाये हुए हैं.
इसके उपरांत शिक्षक अवधेश कुमार निराला के नेतृत्व में छात्रों ने एक से बढ़ कर एक देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये. इस दौरान मेरे देश की धरती सोना उगले, मेरा रंग दे बसंती चोला, देश की खातिर जान भी देंगे, दुश्मनों का सीना चीर भी देंगे आदि गीत पर बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया. और उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. मौके पर राज्य सचिव जितेन्द्र कुमार, प्रमोद प्रभाकर, विकास कुमार, अभय कुमार, ललन वर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन