समारोह में प्रधानाध्यापक को दी विदाई

लखीसराय : श्री दुर्गा बालक उच्च विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक महादेव राय की सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी त्रिलोकी सिंह व डीपीओ नरेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी […]
लखीसराय : श्री दुर्गा बालक उच्च विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक महादेव राय की सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी त्रिलोकी सिंह व डीपीओ नरेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि आना व जाना लगा रहता है. लहरों से टकराये बिना नौका पार नहीं होती,
परिश्रम करने वालों की हार नहीं होती. डीपीओ श्री कुमार ने कहा कि नौकरी और जीवन दोनों एक समान है. दोनों हमेशा साथ नहीं देती. जीवन का अंत भी निश्चित है तथा नौकरी की सीमा भी बंधी हुई है. जितने दिन इन्होंने कार्य किया इनका कार्य सराहनीय रहा. मौके पर महिला विद्या मंदिर के प्राचार्य बिन्दु कुमारी, पुरानी बाजार उच्च विद्यालय के प्रभारी मनोरमा कुमारी, चंडी पासवान, राजेन्द्र कुमार कंचन, बिनोद विमल, बालेश्वर शर्मा, प्रभा कुमारी के अलावे विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










