आंगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ

लखीसराय : बच्चों को प्राथमिक शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने व महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मुहैया कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्र योजना का लखीसराय सदर प्रखंड में बुरा हाल है. क्षेत्र के लोगों की मानें तो अधिकतर केंद्रों पर सरकार द्वारा निर्धारित गाइड लाइन का पालन नहीं होता है. चूंकि […]
लखीसराय : बच्चों को प्राथमिक शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने व महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मुहैया कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्र योजना का लखीसराय सदर प्रखंड में बुरा हाल है. क्षेत्र के लोगों की मानें तो अधिकतर केंद्रों पर सरकार द्वारा निर्धारित गाइड लाइन का पालन नहीं होता है.
चूंकि बाल विकास परियोजना कार्यालय से जुड़े अधिकारी विशेष कर पर्यवेक्षिका सहायिका के साथ आपसी तालमेल में खटास पैदा नहीं कराना चाहती है. नतीजतन पोषक क्षेत्र के लाभुक इस योजना के लाभ से पूरी तरह वंचित हैं. इस संदर्भ में क्षेत्र के लोगों ने बताया कि प्रत्येक महीना आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार मद में 10 हजार सात सौ रुपया मुहैया कराया जाता है.
ताकि छह माह से तीन वर्ष तक के 40 बच्चों, 08 गर्भवती महिलाओं, 28 कुपोषित बच्चों, 12 अति कुपोषित बच्चों व 08 धातृ महिलाओं को सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार लाभान्वित किया जा सके, मगर शायद ही किसी केंद्र पर इसका अनुपालन किया जाता है. पोषक क्षेत्र के लोगों की मानें तो कई बार विभागीय पदाधिकारियों से शिकायत की जाती है मगर विभागीय पदाधिकारी द्वारा जांच का कोरम पूरा कर दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










