चोरी कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने दबोचा, किया पुलिस के हवाले

Published at :31 Mar 2016 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने दबोचा, किया पुलिस के हवाले

सूर्यगढ़ा : माणिकपुर ओपी क्षेत्र के माणिकपुर गांव में मंगलवार की रात घर में घुस कर चोरी कर भागने का प्रयास कर रहे एक चोर को ग्रामीणों ने दबोच लिया व स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के मुताबिक मौलानगर निवासी आनंदी साव का पुत्र शिव कुमार घटना की रात ग्रामीण पवन चौधरी के […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : माणिकपुर ओपी क्षेत्र के माणिकपुर गांव में मंगलवार की रात घर में घुस कर चोरी कर भागने का प्रयास कर रहे एक चोर को ग्रामीणों ने दबोच लिया व स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के मुताबिक मौलानगर निवासी आनंदी साव का पुत्र शिव कुमार घटना की रात ग्रामीण पवन चौधरी के घर में घुसकर चोरी का प्रयास कर रहा था.

चोरी की भनक होने के बाद घर के लोगों के शोर करने पर ग्रामीणों ने चोर को दबोच लिया व इसकी सूचना मााणिकपुर ओपी पुलिस को दी गयी. इधर माणिकपुर ओपी प्रभारी हरिशंकर कश्यप ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घर के लोगों के शोर करने पर ग्रामीणों ने बक्सा लेकर भाग रहे चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. मामले को लेकर गृहस्वामी पवन चौधरी के बयान पर मामला दर्ज कर चोर को लखीसराय जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन