तोड़-फोड़ से हजारों का नुकसान

प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट और परिसर में हुए तोड़ फोड़ की इस घटना में हजारों रूपये के सामान की क्षति हुई है. मुख्य गेट के बाहर बने अस्थायी शिविर को तोड़ कर फेंक दिया गया. साथ ही यहां रखें दर्जनों कुर्सियां और टेबूल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. कार्यालय परिसर में भी कई […]
प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट और परिसर में हुए तोड़ फोड़ की इस घटना में हजारों रूपये के सामान की क्षति हुई है. मुख्य गेट के बाहर बने अस्थायी शिविर को तोड़ कर फेंक दिया गया. साथ ही यहां रखें दर्जनों कुर्सियां और टेबूल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. कार्यालय परिसर में भी कई कुर्सियों को तोड़ कर फेंका गया. बीडीओ अजित कुमार ने बताया कि हंगामा के दौरान हुए क्षति का आकलन किया जा रहा है.
सौ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
बुधवार की देर शाम मुख्य द्वार पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अरूण कुमार के लिखित आवेदन पर सिंहेश्वर थाना में एक सौ अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और सरकारी संपत्ति का नुकसान करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी. थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषी व्यक्तियों की पहचान कर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा बेवजह लाठी चला देने से आक्रोशित भीड़ के कारण प्रखंड कार्यालय परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया.
सिंहेश्वर : पंचायत चुनाव की नामांकन के दौरान पुलिस के दुर्व्यहार पर आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने पुलिस कर्मियों को प्रखंड कर्यालय परिसर में खदेड़ खदेड़ कर पीटा. मौके पर लोगों ने सिंहेश्वर थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी के साथ भी दुर्व्यवहार किया. इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने प्रखंड कार्यालय गेट पर अस्थायी शिविर को तोड़ कर फेंक दिया और शिविर में रखें दर्जनों कुर्सी टेबुल को क्षतिग्रस्त कर दिया. आक्रोशित भीत ने प्रखंड कार्यालय पर पत्थर बाजी भी की.
इस घटना के कारण करीब एक घंटे से भी अधिक समय तक निर्वाचन कार्य बाधित रहा. थोड़ी देर बाद आक्रोशित भीड़ के नर्म होने के बाद मुख्य गेट पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अजित कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डाॅ यदुवंश यादव ने आक्रोशित भीड़ से शांत रहने की अपील कर स्थिति को कड़ी मशक्कत कर नियंत्रित किया. तब जाकर पुन: निर्वाचान कार्य शुरू किया गया. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है. हालांकि घटना की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी सिंहेश्वर प्रखंड कार्यालय पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया.
गलत कार्रवाई के खिलाफ फुंटा आक्रोश . घटना का मूल कारण नेतृत्वविहीन पुलिस कर्मियों की मनमानी कार्रवाई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार को विभिन्न पदों पर नामांकन के लिए प्रत्याशियों की भीड़ ज्यादा थी. सभी प्रत्याशी के समर्थन में समर्थकों की भीड़ भी प्रखंड कार्यालय पहुंची थी. प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर अस्थायी शिविर लगा कर सिंहेश्वर पुलिस द्वारा वारंटी अभ्यर्थी की जांच की जा रही थी.
बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे उक्त स्थायी शिविर में सिंहेश्वर थाना एएसआई गुप्तेश्वर सिंह प्रत्याशियों के फॉर्म को चेक कर रहे थे. इस दौरान मुख्य गेट पर एक भी पुलिस पदाधिकारी तैनात नहीं थे. इसी क्रम में पुलिस के जवानों ने गेट के सामने डटे समर्थकों की भीड़ को हटाने के लिए अचानक लाठी चार्य कर दिया.
पुलिस की मनमानी इस कदर थी कि बगल के चाय दुकान पर बैठे महिलाओं के उपर भी लाठी चार्य किया गया. इस लाठी चार्य में कई प्रत्याशी के समर्थक चोटिल हो गये. दमहा गांव निवासी बुजुर्ग परमेश्वरी प्रसाद यादव के सर पर चोट लग गयी. लाठी चार्य के बाद एकत्रित हुए भीड़ का आक्रोश पुलिस की इस बर्बर कार्रवाई के खिलाफ फुंट पड़ा और लोग झुंड बना कर पुलिस कर्मियों से भीड़ गये. लोगों के आक्रोश को देख कर पुलिस कर्मी सहित दंडाधिकारी भाग खड़े हुए.
लेकिन आक्रोशित लोगों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में खंदेड़ खंदेड़ कर पुलिस कर्मियों की पिटाई की. इस दौरान दंडाधिकारी अरूण कुमार पर भी पथराव किया गया. हंगामे की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष के साथ भी आक्रोशित लोगो ने धक्का मुक्की किया. जन आक्रोश को देखते हुए अधिकारी सहित पुलिस कर्मी मामला शांत होने के बाद भी दुबके रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










