सभी दुकानों पर लटका रहा ताला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jan 2016 1:48 AM (IST)
विज्ञापन

कपड़ा, बालू व मिठाई पर टैक्स वृद्धि के विरोध में बंद से दवा दुकानों व सड़क यातायात को अलग रखा गया. बंद के समर्थन में दुकानदार सुबह से ही सड़कों पर उतर आये थे. लखीसराय/सूर्यगढ़ा : कपड़ा, बालू व मिठाई पर सरकार द्वारा लगाये गये टैक्स के विरोध में मुंगेर चैंबर ऑफ कामर्स सूर्यगढ़ा इकाई […]
विज्ञापन
कपड़ा, बालू व मिठाई पर टैक्स वृद्धि के विरोध में बंद से दवा दुकानों व सड़क यातायात को अलग रखा गया. बंद के समर्थन में दुकानदार सुबह से ही सड़कों पर उतर आये थे.
लखीसराय/सूर्यगढ़ा : कपड़ा, बालू व मिठाई पर सरकार द्वारा लगाये गये टैक्स के विरोध में मुंगेर चैंबर ऑफ कामर्स सूर्यगढ़ा इकाई के द्वारा बुधवार को आहूत सूर्यगढ़ा बाजार बंद का व्यापक असर देखा गया.
सुबह से ही बंद के समर्थन में बाजार में दुकानदारों ने अपनी दुकानें स्वत: बंद रखी. चैंबर के अध्यक्ष रवि शंकर सिंह अशोक के नेतृत्व में सदस्य सुबह से ही सड़कों पर उतर आये व दुकानदारों से बंद को सफल बनाने की अपील करते रहे. बंद के समर्थन में लगभग सभी कपड़ा दुकानें बंद रही. जबकि मिठाई दुकानों में बंद का मिला-जुला असर देखा गया.
मौके पर चैंबर के अध्यक्ष ने बताया कि कपड़ा, बालू व मिठाई पर टैक्स बढ़ोत्तरी का राज्य भर में चैंबर विरोध कर रहा है. राज्य सरकार का ये निर्णय व्यापारियों के हित में नहीं है. अगर राज्य सरकार टैक्स वृद्धि को वापस नहीं लेती है तो चैंबर इसके विरोध में आंदोलन तेज करेगा. सरकार के इस निर्णय से व्यापारी प्रदेश से पलायन करने को विवश होंगे.
मौके पर चैंबर के वरीय सदस्य अनिल कुमार वर्मा, प्रेम कुमार, सचिव आलोक अग्रवाल, विमल वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, लक्ष्मी साव, सुनील अग्रवाल, अंकित केडिया, मनोज राय, ध्रुव कुमार, गोपाल कुमार, नुनू सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










