आपसी विवाद को ले दो पक्षों में गोलीबारी

आपसी विवाद को ले दो पक्षों में गोलीबारी सूर्यगढ़ा. पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट के बाद दो चचेरे भाई के बीच गोलीबारी होने की सूचना है. सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में शनिवार को अशोक सिंह व सुधा सिंह के बीच आपसी विवाद में गोली चलने व मारपीट करनेवाले अशोक सिंह के पुत्र […]
आपसी विवाद को ले दो पक्षों में गोलीबारी सूर्यगढ़ा. पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट के बाद दो चचेरे भाई के बीच गोलीबारी होने की सूचना है. सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में शनिवार को अशोक सिंह व सुधा सिंह के बीच आपसी विवाद में गोली चलने व मारपीट करनेवाले अशोक सिंह के पुत्र सोनू कुमार के साथ सुधा सिंह व उनके परिवारवालों द्वारा मारपीट की गयी जिसमें उसका सिर फट गया व वह घायल हो गया. फिर बाद में घायल द्वारा अपनी जान बचाने के लिए गोलीबारी की गयी. गोली चलने के दौरान गांव के ही एक महिला बाल-बाल बची. इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी. तब तक दोनों पक्ष वहां से फरार हो गये थे. इस बाबत थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने गोली चलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की छानबीन कर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










