मोबाइल दुकान से नगदी सहित एक लाख रुपये के सामान की चोरी

Published at :16 Jan 2016 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल दुकान से नगदी सहित एक लाख रुपये के सामान की चोरी

मोबाइल दुकान से नगदी सहित एक लाख रुपये के सामान की चोरीफोटो संख्या:09-दुकान का बिखरा सामानकजरा. स्टेशन रोड कजरा स्थित रिक्कु मोबाइल रिपेयरिंग एंड वीडियोग्राफी सेंटर नामक दुकान में शुक्रवार की रात अज्ञात चोर दुकान में लगे एसवेस्टस की छत तोड़कर दुकान में प्रवेश कर गये. चोरों ने दुकान में रखे नगदी सहित एक लाख […]

विज्ञापन

मोबाइल दुकान से नगदी सहित एक लाख रुपये के सामान की चोरीफोटो संख्या:09-दुकान का बिखरा सामानकजरा. स्टेशन रोड कजरा स्थित रिक्कु मोबाइल रिपेयरिंग एंड वीडियोग्राफी सेंटर नामक दुकान में शुक्रवार की रात अज्ञात चोर दुकान में लगे एसवेस्टस की छत तोड़कर दुकान में प्रवेश कर गये. चोरों ने दुकान में रखे नगदी सहित एक लाख रुपये की सामग्री चोरी कर ली. सुबह जब दुकानदार द्वारा दुकान का ताला खोला गया तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था. दुकान में रखा डेस्क टाप सहित अन्य सामान गायब था. दुकानदार सहतालपुर निवासी गणेश चौधरी उर्फ ढोन्मल चौधरी के पुत्र रिक्कु ने बताया कि दुकान के गल्ला में रखे पांच हजार रुपये नकद सहित माइक्रोमैक्स व सेमसंग कंपनी की मोबाइल जिसकी कीमत 25 हजार रुपये होगी, चोरी कर ली गयी. कजरा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन