मुआवजा राशि को लेकर हंगामा

Published at :16 Jan 2016 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
मुआवजा राशि को लेकर हंगामा

मुआवजा राशि को लेकर हंगामा चानन. स्थानीय थाना क्षेत्र के रेवटा गांव निवासी सिकंदर मंडल की पत्नी आशा कार्यकर्ता गीता देवी की ट्रैक्टर से कुचलकर हुई मौत के बाद शनिवार को मुआवजा राशि की मांग को लेकर मृतका के परिजनों में शव को भलूई हाल्ट स्थित ट्रैक्टर मालिक के दरवाजे पर रखकर लगभग तीन घंटे […]

विज्ञापन

मुआवजा राशि को लेकर हंगामा चानन. स्थानीय थाना क्षेत्र के रेवटा गांव निवासी सिकंदर मंडल की पत्नी आशा कार्यकर्ता गीता देवी की ट्रैक्टर से कुचलकर हुई मौत के बाद शनिवार को मुआवजा राशि की मांग को लेकर मृतका के परिजनों में शव को भलूई हाल्ट स्थित ट्रैक्टर मालिक के दरवाजे पर रखकर लगभग तीन घंटे तक हंगामा किया. बाद में वाहन मालिक के द्वारा 50 हजार रुपये देने, बीडीओ राकेश कुमार के द्वारा मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये की तत्काल सहायता व एएसपी अभियान रजनीश कुमार, एसडीपीओ पंकज कुमार, चानन थानाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद, रामगढ़ थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद आदि ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत किया. मालूम हो कि शुक्रवार को बाइक पर सवार गीता देवी की साड़ी ट्रैक्टर में फंस गयी. जिसकी वजह से गीता देवी ट्रैक्टर की चपेट में आ गयी व घटनास्थल पर ही ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी मौत हो गयी. जबकि बाइक पर सवार एक अन्य माधवी देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. ट्रैक्टर मालिक के द्वारा मुआवजा दिये जाने के आश्वासन के बाद घटना के दिन बगैर किसी विवाद के शव को पोस्टमार्टम के लिये पुलिस के द्वारा मुंगेर भेजा गया. बाद में ट्रैक्टर मालिक मुआवजा देने से आनाकानी करने लगे तो मृतका गीता देवी के परिजन आक्रोशित हो गये. इधर कुंदर पंचायत की मुखिया प्रभा देवी के द्वारा मृतका के परिजनों को कबीर अंत्येष्ठी योजना के तहत दाह-संस्कार के लिये तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन