शोक संतप्त मृतक छोटू मंडल के परिवार से मिले विधायक

शोक संतप्त मृतक छोटू मंडल के परिवार से मिले विधायक फोटो 2(शोक संतप्त परिवार से मिलते विधायक डा. रविंद्र यादव)झाझा. बीते दिनों बाढ़ के पास सड़क हादसे में दुर्घटना के शिकार हुए थाना क्षेत्र के जामु खेरिया पंचायत के बरबाडीह निवासी मृतक छोटू मंडल के शोक संतप्त परिवार से झाझा विधायक डाॅ रविंद्र यादव एवं […]
शोक संतप्त मृतक छोटू मंडल के परिवार से मिले विधायक फोटो 2(शोक संतप्त परिवार से मिलते विधायक डा. रविंद्र यादव)झाझा. बीते दिनों बाढ़ के पास सड़क हादसे में दुर्घटना के शिकार हुए थाना क्षेत्र के जामु खेरिया पंचायत के बरबाडीह निवासी मृतक छोटू मंडल के शोक संतप्त परिवार से झाझा विधायक डाॅ रविंद्र यादव एवं पंचायती राज प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला पार्षद विकास सिंह ने मिलकर सांत्वना दिया. विधायक श्री यादव ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हमारा सहानुभूति मृतक के परिवार के साथ है़ इस दौरान मुखिया नयना देवी द्वारा कबीर अंत्येष्टी योजना के तहत मृतक के परिवार को तीन हजार रुपया दिया़ मौके पर विधायक श्री यादव प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार से मृतक के परिवार को लक्ष्मी बाई योजना समेत सभी जरुरी पारिवारिक लाभ योजना से जोड़ने का निर्देश दिया. इस दौरान विधायक श्री यादव दुर्घटना में घायल लोगों के घर भी जाकर कुशल क्षेम लिया़ इस दौरान विधायक श्री यादव के साथ बिंदेस्वरी मंडल, राज कुमार यादव , बजरंगी यादव, राजेंद्र यादव, राज किशोर, रामप्रवेश यादव, भैयालाल माथुरी समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










