Lakhisarai, सूर्यगढ़ा में कार-मालवाहक वाहन में टक्कर, मालवाहक वाहन में लगी आग

Published by :MANISH KUMAR
Published at :04 May 2026 10:53 AM (IST)
विज्ञापन
Lakhisarai, सूर्यगढ़ा में कार-मालवाहक वाहन में टक्कर, मालवाहक वाहन में लगी आग

सूर्यगढ़ा में कार-मालवाहक वाहन में टक्कर, मालवाहक वाहन में लगी आग

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा- लखीसराय एनएचसी पर रतनुपुर पिपरिया ढाला के समीप रविवार एवं सोमवार के बीच रात 12 बजे की घटना

हादसे में दोनों वाहनों के चालक सहित तीन लोग हुए जख्मी

टक्कर के बाद मालवाहक वाहन में लगी आग, चालक गाड़ी में फंसा आग नहीं बुझता तो चालक जिंदा जल सकता था

-घटना के बाद एनएचएम पर लगभग 1 घंटा जाम की स्थिति बनी रही

सूर्यगढ़ा(लखीसराय ) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,

लखीसराय-सूर्यगढ़ा एनएच 80 पर रतनपुर पिपरिया टोला ढाला के समीप एक कार की मिनी मालवाहक वाहन से टक्कर हो गई. घटना रविवार एवं सोमवार के बीच रात करीब 12 बजे की है. हादसे में दोनों वाहनों का चालक सहित तीन लोग जख्मी हो गए. जिनका सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर के बाद मालवाहक वाहन में आग लग गई. चालक क्षतिग्रस्त मालवाहक वाहन में फंस गया. अविलंब ग्रामीणों द्वारा 10 मिनट के अंदर ही आग पर काबू पाया जा सकता. अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो मालवाहक वाहन का चालक गाड़ी में ही जिंदा जल जाता. घटना के बाद मालवाहक वाहन का चालक लगभग डेढ़ घंटे तक गाड़ी में ही फंसा रहा. स्थानीय लोगों एवं पुलिस के द्वारा कटर से मालवाहक वाहन के बॉडी को काटकर गाड़ी में फंसे चालक को बाहर निकाला गया और उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा भेजा गया. इस दौरान लगभग 1 घंटे तक घटनास्थल पर जाम की स्थिति बनी रही. सूचना के बाद डायल 112 एवं सूर्यगढ़ा पुलिस घटनास्थल पहुंची. और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका. जानकारी के मुताबिक कार पर सवार चार लोग वारसलीगंज में एक विवाह समारोह में शामिल होकर कार से वापस मुंगेर लौट रहे थे जबकि मिनी पिकअप मालवाहक सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के सलेमपुर गांव में एक तिलक समारोह में सामान अनलोड कर वापस लखीसराय की ओर जा रहा था. तभी रतनुपुर पिपरिया टोला ढाला जेएमएस चिमनी भट्ठा के समीप के समीप यह हादसा हुआ. कर पर चार लोग सवाल थे जिसमें चालक एवं आगे की सीट पर बैठा एक व्यक्ति हादसे में जख्मी हो गया.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन