मकर संक्रांति को लेकर बाजारों में लगी रही भीड़

Published at :15 Jan 2016 2:27 AM (IST)
विज्ञापन
मकर संक्रांति को लेकर बाजारों में लगी रही भीड़

लखीसराय : गुरुवार को शहर में लोगों ने मकर संक्रांति को लेकर चूड़ा, तिलकुट, तिलवा आदि की खरीदारी की. बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ बनी रही. मुख्य सड़क के दोनों ओर चूड़ा, मूढ़ी आदि की दुकानें सजी थी. कहीं दुकानदार माइकिंग के द्वारा कम रेट का प्रलोभन देकर ग्राहकों को दुकान पर […]

विज्ञापन

लखीसराय : गुरुवार को शहर में लोगों ने मकर संक्रांति को लेकर चूड़ा, तिलकुट, तिलवा आदि की खरीदारी की. बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ बनी रही. मुख्य सड़क के दोनों ओर चूड़ा, मूढ़ी आदि की दुकानें सजी थी. कहीं दुकानदार माइकिंग के द्वारा कम रेट का प्रलोभन देकर ग्राहकों को दुकान पर बुलाने की कोशिश करते नजर आये.

हालांकि पंचांग के मुताबिक जिले भर में शुक्रवार 15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जायेगा. लेकिन कई जगहों पर गुरुवार को भी लोगों ने दही, चूड़ा आदि खाये. अपने इष्ट मित्रों को भी दावत पर बुलाया गया. बाजारों में हरी सब्जी की कीमतों में भी उछाल देखा गया. लोगों को डिमांड के मुताबिक सब्जी उपलब्ध नहीं हो पाया.

तिलवा, तिलकुट आदि की खरीदारी को ले बाजारों में उमड़ी भीड़
सूर्यगढ़ा. मकर संक्रांति को लेकर गुरुवार को बाजार में ग्राहकों की भीड़ लगी रही. आगामी 15 जनवरी को मनाये जानेवाले मकर संक्रांति को लेकर पर्व से संबंधित सामग्री की खरीदारी को लेकर बाजार में भीड़ देखी जा रही है और काफी चलह-पहल देखने को मिल रही है. वहीं बाजार में चूड़ा, तिलवा, तिलकुट व पूजा सामग्री की खरीदारी काफी मात्रा की जा रही है. सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन