रियासत पुन: बने राजद प्रखंड अध्यक्ष

Published at :28 Dec 2015 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
रियासत पुन: बने राजद प्रखंड अध्यक्ष

रियासत पुन: बने राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर राजद प्रखंड इकाई की हुई बैठकफोटो 3(प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर उपस्थित कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, सोनो राजद के प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सोमवार को चुनाव कराने आये पार्टी के पदाधिकारियों के अलावे बड़ी संख्या में प्रखंड के कार्यकर्ता किसान भवन के समीप […]

विज्ञापन

रियासत पुन: बने राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर राजद प्रखंड इकाई की हुई बैठकफोटो 3(प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर उपस्थित कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, सोनो राजद के प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सोमवार को चुनाव कराने आये पार्टी के पदाधिकारियों के अलावे बड़ी संख्या में प्रखंड के कार्यकर्ता किसान भवन के समीप एकत्रित हुए़ निर्वाची पदाधिकारी जमुई के मो निहाल फकरुद्दीन, सहायक निर्वाची पदाधिकारी त्रिवेणी यादव, पर्यवेक्षक सरयू यादव व राजद नेता सह विधायक प्रतिनिधि विजय शंकर यादव की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने पूर्व अध्यक्ष मो रियासत हसन के अलावे अन्य दो नामों का प्रस्ताव रखा़ राजकुमार यादव ने पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव दिया जबकि रामचरित्र मंडल ने मो असलम के नाम का प्रस्ताव लाया़ बोथा के मो खुर्शीद आलम को भी प्रस्तावित किया गया़ कार्यकर्ता चुनाव के पक्ष में नही थे़ वे सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष का चयन करना चाहते थे़ मौके पर उपस्थित विधायक प्रतिनिधि विजय शंकर यादव ने सुझाव दिया कि तीनों नामों में से एक पर आम सहमति बनाने हेतु श्रम संसाधन मंत्री विजय प्रकाश की राय लेना उचित होगा़ मंत्री श्री प्रकाश के पास भेजे गये तीनों नामों में से उन्होंने पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मो रियासत के नाम का अनुमोदन किया़ मंत्री द्वारा अनुमोदित मो रियासत के नाम पर सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी सहमति जताया और सर्वसम्मति से पूर्व अध्यक्ष रियासत को पुन: अगले तीन वर्षों के लिए राजद प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया़ कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुन: अध्यक्ष बनने पर बधाई दिया़ मौके पर पूर्व मुखिया महेंद्र यादव व नकुल यादव,सरपंच मकबूल अंसारी,प्रदीप मंडल, राजकुमार यादव,भुनेश्वर यादव, प्रदीप वर्णवाल, युगल यादव, सीताराम यादव, महेंद्र यादव, सुखदेव यादव, रामचरित्र मंडल, बंगाली यादव,नियाज अंसारी, प्रसिद्घ यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन